{"_id":"64427fd732e0d94f9b07b2ab","slug":"bseb-deled-application-form-2023-registration-window-for-1st-2nd-year-exam-reopens-2023-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSEB DElEd 2023: बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खुली, 26 तक आवेदन का विशेष मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB DElEd 2023: बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खुली, 26 तक आवेदन का विशेष मौका
Fri, 21 Apr 2023 05:52 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 05:52 PM IST
सार
BSEB DElEd 2023: बीएसईबी की ओर से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन 2023 (BSEB DElEd) परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण विंडो शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को फिर से खोल दी गई है।
विज्ञापन
BSEB DElEd Application Form 2023 Registration
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
BSEB DElEd Application Form 2023 Registration: बीएसईबी की ओर से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन 2023 (BSEB DElEd) परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण विंडो शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को फिर से खोल दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अपनी वेबसाइट पर विंडो फिर से खोल दी है।
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2022-24 के प्रथम वर्ष के छात्रों और 2021-23 सत्र के द्वितीय वर्ष के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए deledsecondary.biharboardonline.com पर लॉग इन करना होगा। बिना विलंब शुल्क भुगतान के परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2023 है। विलंब शुल्क भुगतान के साथ ही उम्मीदवार 29 अप्रैल, 2023 तक फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
BSEB DElEd Application Form पंजीकरण शुल्क
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बताया गया है कि प्रथम वर्ष के छात्रों को परीक्षा के लिए पंजीकरण के लिए 1,500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि दूसरे वर्ष के छात्रों को आवेदन करने के लिए 1,625 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
BSEB DElEd 2023 Exam के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट deledsecondary.biharboardonline.com पर लॉग ऑन करें। -
उम्मीदवार पोर्टल में साइन इन करें। परीक्षा के लिए पंजीकरण फॉर्म भरें और संस्थान के नाम का चयन करें। -
आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान रसीद को डाउनलोड कर लें या स्क्रीन शॉट लेकर सुरक्षित रखें। -
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और जमा कर दें। -
कंफर्मेशन पेज को चेक करें एवं अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर लें। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट आउट कर लें।
कमेंट
कमेंट X