फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Out Check Bihar Inter Result Toppers List Pass Percentage Streamwise

Bihar Board 12th Result Out: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉपर्स की लिस्ट में विज्ञान के छात्रों का राज;

Tue, 25 Mar 2025 02:06 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 25 Mar 2025 02:06 PM IST
सार

BSEB 12th Result 2025 Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने साथ ही 12वीं कक्षा के टॉपर्स के नामों की भी घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड के अधिकारी जल्द ही मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे। इस साल प्रिया जायसवाल ने टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है।

छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Out Check Bihar Inter Result Toppers List Pass Percentage Streamwise
BSEB 12th 2025 Out - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Bihar Board Class 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 25 मार्च 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है और इसी के साथ बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है, जो छात्र इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर बिना किसी परेशानी के सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल प्रिया जायसवाल ने टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। यहां पढ़ें लाइव अपडेस्ट
विज्ञापन


बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार ने लगातार सातवीं बार देश में सबसे पहले इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल इंटर परीक्षा में सबसे अधिक परीक्षार्थी विज्ञान संकाय से शामिल हुए, जहां 6,33,896 छात्रों ने परीक्षा दी और उनमें से 5,68,330 सफल हुए। वहीं, कला संकाय में 6,11,365 छात्र परीक्षा में बैठे, जिनमें से 5,05,884 पास हुए। वाणिज्य संकाय में 34,821 परीक्षार्थियों ने भाग लिया और 32,999 ने सफलता हासिल की। इस तरह, बिहार बोर्ड ने इस वर्ष भी शानदार परीक्षा संचालन और त्वरित परिणाम जारी कर अपनी प्रभावशाली कार्यशैली को बरकरार रखा।

विज्ञापन

इस साल का पास प्रतिशत

इस साल कुल 86.5% छात्र सफल हुए हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों स्ट्रीम के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान (Science) में 89.66%, और कला (Arts) में 82.75% छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स लिस्ट 2025

कला संकाय (Arts)

रैंक छात्र का नाम लिंग शहर का नाम अंक प्रतिशत
1 अंकिता कुमारी महिला  वैशाली 473 94.6%
1 शाकिब शाह पुरुष  बक्सर 473 94.6%
2 अनुष्का कुमारी महिला  मुजफ्फरपुर 471 94.2%
2 रुकैया फातमा महिला बेगूसराय 471 94.2%
3 आरती कुमारी महिला सारण 470 94%
3 सानिया कुमारी महिला कसमार सोनपुर 470 94%
3 अंकित कुमार पुरुष गया 470 94%

वाणिज्य संकाय (Commerce)

रैंक छात्र का नाम लिंग शहर का नाम अंक प्रतिशत
1 रौशनी कुमारी महिला वैशाली 475 95%
2 अंतरा खुशी महिला औरंगाबाद 473 94.6%
3 सृष्टि कुमारी महिला मधुबनी 471 94.2%
3 निशांत राज पुरुष लौरिया 471 94.2%

विज्ञान संकाय (Science)

रैंक छात्र का नाम लिंग   शहर का नाम अंक प्रतिशत
1 प्रिया जायसवाल महिला पश्चिम चंपारण 484 96.8%
2 आकाश कुमार पुरुष अरवल 480 96%
3 रवि कुमार पुरुष पटना 478 95.6%

 

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Download: बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
  • यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
  • अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें। 

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये

बिहार बोर्ड ने 2025 के लिए टॉपर्स की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की है। अब प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को अब 2 लाख रुपये मिलेंगे, साथ ही लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले साल 75,000 रुपये थी। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को पहले की तरह ही 30 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

पिछले साल कुल 87.21% छात्र हुए उत्तीर्ण

बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली थी।  

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 में कुल 87.21% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। इसमें 5 लाख 24 हजार 939 प्रथम श्रेणी, 5 लाख 4 हजार 897 द्वितीय श्रेणी और 96 हजार 595 छात्र-छात्राएं तृतीय श्रेणी में पास हुए थे। कुल 6,22,217 छात्राओं में से 5,52,783 उत्तीर्ण रहीं, जिनकी सफलता दर 88.84% रही, जबकि 6,69,467 छात्रों में से 5,73,656 पास हुए, जो 85.69% है। विज्ञान में 87% छात्र पास हुए, जिसमें मृत्युंजय कुमार (96.20%) टॉपर बने थे। आर्ट्स में तुषार कुमार (96.40%) और कॉमर्स में प्रिया कुमारी (95.60%) ने टॉप किया था। स्टेट टॉपर तुषार कुमार बने थे।
  • तुषार कुमार- आर्ट्स 482 (96.40%)
  • मृत्युंजय कुमार- साइंस  481 (96.20%)
  • प्रिया कुमारी- कॉमर्स 95.60%

पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत (Bihar Board 12th Result)

क्र. सं. परीक्षा का वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत
1 2024 87.21%
2 2023 83.73%
3 2022 80.15%
4 2021 78.04%
5 2020 80.59%
 

पिछले साल इतनी मिली थी पुरस्कार राशि?

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 75 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं, चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed