{"_id":"606ab2738ebc3e592578fcd4","slug":"bseb-bihar-board-10th-result-2021-how-to-check-bihar-board-10th-result-bseb-matric-result-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बोर्ड : बीएसईबी समेत इन पांच वेबसाइट पर छह आसान स्टेप्स में देख सकेंगे 10वीं का रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार बोर्ड : बीएसईबी समेत इन पांच वेबसाइट पर छह आसान स्टेप्स में देख सकेंगे 10वीं का रिजल्ट
Mon, 05 Apr 2021 12:17 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:17 PM IST
सार
परीक्षार्थी हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर रजिस्ट्रेशन करके एसएमएस के माध्यम से अपने मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल पर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
बीएसईबी बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा दे चुके विद्यार्थी तैयार रहे। आज उनका परीक्षाफल जारी होने वाला है। बीएसईबी यानी बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा-2021 का परिणाम सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को जारी किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, दोपहर 3.30 बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे। उनके साथ बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और राज्य के अपर शिक्षा सचिव भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
हालांकि इस बार बोर्ड की ओर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रिजल्ट जारी करने के लिए होने वाली प्रेस वार्ता टाल दी गई है। रिजल्ट देखने का तरीका और सीधा लिंक खबर में दिया गया है। बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स का वेरिफिकेशन संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, रिजल्ट को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपलोड करने का कार्य भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन
यहां देख सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट नीचे दी गए पांच वेबसाइट पर देख सकेंगे। ध्यान दें कि रिजल्ट जारी होने पर तकनीकी समस्या के कारण बोर्ड की वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी एसएमएस और ई-मेल पर पाने के लिए अभी रजिस्टर करें MyResult पर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 20 मार्च, 2021 को दसवीं परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी गई थी। छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा results.amarujala.com पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा परीक्षार्थी हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर रजिस्ट्रेशन करके एसएमएस के माध्यम से अपने मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल के जरिये भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी पांच वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
- onlinebseb.in
- biharboardonline.com
- biharboard.online.in
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.amarujala.com
इन छह स्टेप्स में देखें अपना रिजल्ट
- परीक्षा परिणाम रिजल्ट देखने के लिए बीएसईबी की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- मैट्रिक रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
- नए पेज पर रोल नंबर सहित मांगी गई जानकारियां दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।
कमेंट
कमेंट X