BSEB 10th Answer Key 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की उत्तर कुंजी जारी, बीएसईबी हाईस्कूल के रिजल्ट का इंतजार
BSEB Bihar Board 10th Answer Key Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की कक्षा 10वीं की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। छात्र कक्षा 10वीं की उत्तर कुंजी को दस मार्च शाम पांच बजे तक चुनौती दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उम्मीदवार बीएसईबी हाईस्कूल की आधिकारिक उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करना होगा। संभावित स्कोर की गणना करने के लिए इसका मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार उम्मीदवार पोर्टल पर अस्थायी बीएसईबी हाईस्कूल उत्तर कुंजी के खिलाफ प्रतिक्रिया प्रस्तुत कर सकते हैं या आपत्ति उठा सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम उत्तर कुंजी पर आपत्तियों और फीडबैक पर विचार करने के बाद घोषित किया जाएगा। बीएसईबी 10वीं परीक्षा 2023 14 फरवरी से 22 फरवरी तक दो पालियों- सुबह की पाली और दोपहर की पाली में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह नौ बजे से और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से हुई थी।
ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
- सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- उत्तर कुंजी मैट्रिक परीक्षा 2023 के संबंध में आपत्ति दर्ज करें लिंक पर क्लिक करें।
- अगली विंडो पर, रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉगइन करें।
- आपत्तियां या प्रतिक्रिया सबमिट करें।
कमेंट
कमेंट X