Bihar Board 2021: कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड कुछ ही देर में होंगे जारी, यहां मिलेगा लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BSEB Class 12 Inter admit card 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( BSEB - Bihar School Education Board) ने कक्षा 12वीं / इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। जिन छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरे हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस खबर में आगे मिल जाएगा।
बोर्ड की वेबसाइट पर 31 जनवरी, 2021 तक प्रवेश पत्र जारी रहेगा। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य यूजर आईडी और पासवर्ज के जरिए लॉगइन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 612-2230039 और 2235161 जारी किया है।
बता दें कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। वहीं दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिख नहीं सकते उनके लिए लेखक रखने की अनुमति बोर्ड द्वारा दी जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय मिलेगा
BSEB class 12 admit card 2021: कैसे करें डाउनलोड
- बिहार बोर्ड ऑनलाइन की वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर बिहार क्लास 12 / इंटर एडमिट कार्ड / हॉल टिकट डाउनलोड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी भर कर सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X