फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB 10th Result Bihar Board 2020 education minister krishna nandan verma says matric result will ber eleased soon

BSEB 10th Result 2020: बिहार बोर्ड के मैट्रिक रिजल्ट को लेकर शिक्षा मंत्री ने दी यह जानकारी

Wed, 20 May 2020 02:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 20 May 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
BSEB 10th Result Bihar Board 2020 education minister krishna nandan verma says matric result will ber eleased soon
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 जल्द होगा जारी - फोटो : अमर उजाला

BSEB 10th Result 2020: बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा का कहना है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी दसवीं कक्षा के रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय तय नहीं है। बोर्ड की तरफ से जैसे ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा आधिकारिक वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थी और अभिभावक रिजल्ट की तारीख की सटीक जानकारी न मिलने की वजह से दुविधा में हैं। इधर, शिक्षा मंत्री का साफ कहना है कि जैसे ही रिजल्ट जारी होगा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच बनी असमंजस की यह स्थिति जल्द ही खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट

  • Biharboardonline.bihar.gov.in
  • Bsebresult.online
  • Biharboard.online
  • biharboardonline.bihar.gov.in


वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दसवीं कक्षा के टॉपर्स का इंटरव्यू अभी भी जारी है। रिजल्ट को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में आज या कल किसी भी वक्त बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बोर्ड पहले ही 38 जिलों से टॉपर की कॉपियों को मंगवा चुका है। इन कॉपियों को फिर से चेक करने के बाद टॉप करने वाले छात्रों का इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। गौरतलब है कि इस बार कोरोना महामारी की वजह से बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट देर से जारी हो रहा है। रिजल्ट को लेकर सुबह से ही अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed