फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB 10th, 12th Dates 2025 Releasing soon at biharboardonline.bihar.gov.in, Check update here

BSEB Board Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के लिए कब घोषित होगी डेटशीट? पिछले साल इन दिन हुआ जारी

Sat, 23 Nov 2024 05:48 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 23 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

BSEB Bihar Board Exam Date 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी करने की उम्मीद है। हाल में ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र बोर्ड ने भी परीक्षाओं के लिए समय सारिणी प्रकाशित की है।

विज्ञापन
BSEB 10th, 12th Dates 2025 Releasing soon at biharboardonline.bihar.gov.in, Check update here
BSEB Bihar Board Exam Date 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

BSEB Bihar Board Exam Date 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए तिथियों की घोषणा करने वाला है। बिहार बोर्ड टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.bihar.gov.in) पर जारी करेगा। बोर्ड अपने आधिकारिक एक्स और फेसबुक पेज पर भी डेट शीट साझा करेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र बोर्ड ने हाल ही में अंतिम परीक्षाओं के लिए समय सारिणी जारी की है। पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा 4 दिसंबर को की गई थी।

विज्ञापन

पिछले साल इन हुई परीक्षा 
बीएसईबी कक्षा 12वीं या इंटर की परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी तक आयोजित की गईं। बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक की परीक्षाएं 15 से 23 फरवरी तक आयोजित की गईं। इंटर की परीक्षा दो पालियों में हुई। सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। मैट्रिक की परीक्षाएं एक पाली में आयोजित की गईं।

इंटर के छात्रों के लिए व्यावहारिक परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की गईं और मैट्रिक परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए आंतरिक मूल्यांकन/ व्यावहारिक परीक्षाएं 18 जनवरी से 20 जनवरी, 2024 तक हुईं।

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा 4 दिसंबर को की गई थी। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 23 मार्च को घोषित किया गया था। कुल पास प्रतिशत 87.21 फीसदी था। बीएसईबी ने 31 मार्च को मैट्रिक के नतीजे घोषित किए थे। उत्तीर्ण प्रतिशत 82.91 प्रतिशत था।

फरवरी में होने वाली थ्योरी परीक्षाओं से पहले, बीएसईबी प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन आयोजित करेगा। 2024 में ये परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की गई थीं।

डेट शीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.com) पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर उपलब्ध डेटशीट लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद डेटशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed