फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB 10 Result Bihar Board Matric Result 2022 Date to Be Declared Soon 10th Result here Expected Date

BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन तक हो सकता है जारी, बीएसईबी कर रहा तैयारी

Sun, 20 Mar 2022 01:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 01:51 PM IST
सार

Bihar Board Matric Result 2022: बीएसईबी की ओर से 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को काफी हद तक पूरा कर लिया है। हालांकि, रिजल्ट को लेकर एक जगह पेच फंसा हुआ है।

विज्ञापन
BSEB 10 Result Bihar Board Matric Result 2022 Date to Be Declared Soon 10th Result here Expected Date
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बिहार बोर्ड (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है। बीएसईबी की ओर से 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को काफी हद तक पूरा कर लिया है। हालांकि, रिजल्ट को लेकर एक जगह पेच फंसा हुआ है।

विज्ञापन

पेपर लीक के कारण निरस्त हुई थी गणित की परीक्षा      

दरअसल, परीक्षा में उपस्थित हुए 16 लाख से अधिक छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लेकिन परिणाम मार्च में जारी होने की संभावना नहीं है। क्योंकि बिहार बोर्ड 10वीं की एक परीक्षा पुन: होनी है। मोतिहारी जिले में कथित पेपर लीक मामले को लेकर गणित विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। गणित के पेपर की दोबारा परीक्षा 24 मार्च, 2022 को होनी है। पुन: परीक्षा केवल मोतिहारी जिले में होगी, विशेष रूप से पहली पारी के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा संबंधी ताजा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैट्रिक रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह तक आने के आसार

बीएसईबी की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम अब अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। क्योंकि मैथ्स के पेपर की दोबारा परीक्षा 24 मार्च को होगी। ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी होनी है और सभी छात्रों के अंकों की गणना करने और परिणामों तैयार कर घोषित करने में कम से कम एक सप्ताह का समय तो लगेगा ही। अब खबरें सामने आई हैं कि कक्षा 10वीं का गणित का पेपर रद्द होने और पुन: परीक्षा के कारण बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम में देरी होने की संभावना है। 

 

विज्ञापन

पिछले साल पांच अप्रैल को जारी हुआ था रिजल्ट

पिछले साल, बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। माना जा रहा है कि इस साल भी, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि, बीएसईबी मैट्रिक परिणाम की घोषणा तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।   


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed