{"_id":"5f1e79868ebc3e63c338e5c5","slug":"bse-odisha-result-2020-odisha-class-10-result-to-release-on-july-31-on-bseodisha-ac-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSE Odisha Result 2020: ओडिशा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट 31 जुलाई को होगा जारी, 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी है इस साल परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSE Odisha Result 2020: ओडिशा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट 31 जुलाई को होगा जारी, 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी है इस साल परीक्षा
Mon, 27 Jul 2020 12:21 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BSE Odisha Result 2020: ओडिशा बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे 31 जुलाई को जारी होंगे। बोर्ड की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है। इससे पहले, दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब साफ हो गया है कि दसवीं के परिणाम बोर्ड की तरफ से 31 जुलाई को जारी होंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha nic.in और orissaresults.nic.in पर दसवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इस साल 5.6 लाख से ज्यादा विद्यार्थी दसवीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने में देरी हुई है। पिछले साल दसवीं का रिजल्ट मई महीने में ही जारी हो गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-गुजरात में निजी स्कूल फिर से शुरू करेंगे ऑनलाइन कक्षाएं, अभिभावकों ने किया था अनुरोध
विज्ञापन
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
-सबसे पहले ओड़िशा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha nic.in है।
-यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
-ध्यान रहे कि लिंक एक्टिवेट होने के बाद ही रिजल्ट खुलेगा।
इसे भी पढ़ें-MP Board MPBSE 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड के बारहवीं के नतीजे आज, ऐसे देखें
हालांकि, ओडिशा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित नहीं हुई थी। ये परीक्षाएं लॉकडाउन लगने से पहले ही आयोजित हो गई थी। जबकि, कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य कोविड-19 की वजह से जरूर प्रभावित हुआ था। बोर्ड ने पिछले साल 10वीं के परिणाम 21 मई को घोषित किए थे जिसमें 84.62 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा था। पिछले साल दसवीं में 3,97,125 विद्यार्थी पास हुए थे। दसवीं की परीक्षा में दो लाख से ज्यादा लड़कियां पास हुई थी जबकि 1 लाख 91 हजार से ज्यादा लड़के पास हुए थे।
कमेंट
कमेंट X