{"_id":"5f1e649e8ebc3e638150ac1e","slug":"bse-odisha-hsc-10th-results-2020-result-date-and-time-likely-to-be-announced-today-check-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSE Odisha HSC 10th results 2020: आज जारी हो सकता है ओडिशा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट, ऐसे देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSE Odisha HSC 10th results 2020: आज जारी हो सकता है ओडिशा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट, ऐसे देखें
Mon, 27 Jul 2020 10:52 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
ओडिशा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट आज हो सकता है जारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BSE Odisha HSC 10th results 2020: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सोमवार यानी आज दसवीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा के रिजल्ट जारी करनी की पुष्टि नहीं की गई है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha nic.in और orissaresults.nic.in पर दसवीं के परिणाम जारी हो सकते हैं। इस साल 5.6 लाख से ज्यादा विद्यार्थी दसवीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
-सबसे पहले ओड़िशा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha nic.in है।
-यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
-ध्यान रहे कि लिंक एक्टिवेट होने के बाद ही रिजल्ट खुलेगा।
इसे भी पढ़ें-MP Board MPBSE 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड के बारहवीं के नतीजे आज, ऐसे देखें
विज्ञापन
ओडिशा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित नहीं हुई थी। ये परीक्षाएं लॉकडाउन लगने से पहले ही आयोजित हो गई थी। हालांकि, कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य कोविड-19 की वजह से जरूर प्रभावित हुआ था जिस कारण रिजल्ट जारी होने में देरी हो रही है। पिछले साल कक्षा 10वीं के परिणाम 21 मई को घोषित किए गए थे और 70.78 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा था।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X