फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSE Odisha 10th Result 2020: Odisha board release 10th class result, students can see results through these steps

BSE Odisha 10th Result 2020: ओडिशा बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का परिणाम, 78.76 प्रतिशत छात्र हुए पास

Wed, 29 Jul 2020 11:51 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 29 Jul 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
BSE Odisha 10th Result 2020: Odisha board release 10th class result, students can see results through these steps

BSE Odisha 10th Result 2020:  बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा कक्षा 10वीं परीक्षा में भाग लेने वाले लगभग 5.34 लाख छात्र बुधवार 29 जुलाई को परिणाम जारी कर दिया है। वे छात्र जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस साल सफल होने वाले छात्रों का प्रतिशत 78.76 है। इस वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 81.98 प्रतिशत रहा। वहीं लड़को का पास प्रतिशत 77.8 प्रतिशत रहा।

ओडिशा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में कोरोना वायरस की वजह से कोई व्यवधान नहीं आया था, क्योंकि बोर्ड ने परीक्षाएं 2 मार्च तक पूरी करा ली थीं। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन का प्रभाव मूल्यांकन प्रक्रिया पर जरूर पड़ा।
विज्ञापन


रिपोर्टों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राज्य भर में 60 से अधिक मूल्यांकन केंद्रों में किया गया था, जहां 2,000 से अधिक वरिष्ठ शिक्षक प्रभारी थे। बोर्ड आमतौर पर मई में परिणाम की घोषणा करता है, लेकिन यह पहली बार है, जब बोर्ड परिणाम जुलाई में घोषित हो रहे हैं, जबकि, कक्षा 12 की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा बोर्ड की कक्षा 12 परीक्षा का परिणाम अगस्त में घोषित किया जाएगा, जिसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। 12वीं कक्षा की लंबित परीक्षाओं को पहले राज्य में रद्द कर दिया गया था। वहीं ओडिशा बोर्ड की 2019 में कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 5,61,079 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 3,97,125 छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

ये भी पढे़ें : UK Board 10th, 12th Result 2020 Live Updates: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड रिजल्ट को लेकर किया ट्वीट, कही ये बात

 इन चरणों के माध्यम से देखें ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं कक्षा का परिणाम -

चरण 1 : सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं
चरण 2 : वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रिजल्य लिंक पर क्लिक करें
चरण 3 :  रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा
चरण 4 : वहां छात्र पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग-इन करें
चरण 5 :  अब छात्र का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 6 : इसे डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले कर रख लें। 

ये भी पढे़ें : Maharashtra SSC Result 2020: आज जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed