फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BPSSC SI exam date 2023 released at bpssc.bih.nic.in, admit card will be available from January 11

BPSSC SI Exam Date: 28 जनवरी को होगी बीपीएसएससी एसआई भर्ती परीक्षा, इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Tue, 02 Jan 2024 11:13 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 11:13 AM IST
सार

BPSSC SI 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने पुलिस उप-निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताई तिथि से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
BPSSC SI exam date 2023 released at bpssc.bih.nic.in, admit card will be available from January 11
HPBOSE - फोटो : Freepik

विस्तार

BPSSC SI Exam Date, Admit Card 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने विज्ञापन क्रमांक 03/2023 के तहत आयोग के निषेध और सतर्कता (Prohibition and Vigilance) विभागों में पुलिस उप-निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 28 जनवरी को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की जानी है। आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तिथियां भी बताई हैं।

विज्ञापन

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

उम्मीदवार 11 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 64 पदों को भरना है, जिनमें से 63 रिक्तियां सब-इंस्पेक्टर निषेध (Prohibition) के और 1 रिक्ति पुलिस एसआई सतर्कता (Vigilance) पद के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएमटी, चरित्र सत्यापन/प्रमाणपत्र सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया होगा। एडमिट कार्ड 11 जनवरी से उपलब्ध हो जाएगा, जिसे नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके डाउनलोड किया जा सकेगा।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रोहिबिशन डिपार्टमेंट टैब के तहत एसआई एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • अब इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed