{"_id":"6054516670484332fb01d836","slug":"bpssc-2021-results-declared-for-forest-range-officer-on-bpssc-bih-nic-in-direct-link-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर रिजल्ट जारी, ये रहा लिंक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर रिजल्ट जारी, ये रहा लिंक
Fri, 19 Mar 2021 01:06 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
BPSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने शुक्रवार 19 मार्च को बीपीएसएससी ( BPSSC) फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएसएससी (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सेबी ग्रेड ए फेज 2 मेन रिजल्ट 2021: 5 चरणों में ऐसे देखें परिणाम, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
17 जनवरी को हुई थी परीक्षा
बीपीएसएससी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी 2021 को हुआ था। इस परीक्षा के जरिए कुल 43 पदों को भरा जाना है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बिहार सरकार के वन और जलवायु विभाग में तैनाती मिलेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अब रेंज ऑफिसर के चयन के लिए साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE & MT) के लिए बुलाया जाएगा। जिसे पास करने के बाद ही अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा। हर साल विभिन्न विभागों में भिन्न-भिन्न भर्तियों के लिए बीपीएसएससी परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरी : शिक्षक के 12603 पदों पर भर्ती, वेतन 142400 रुपये तक
अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे देखें BPSSC रेंज फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर रिजल्ट 2021
-सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपको रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक