फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी : शिक्षक के 12603 पदों पर भर्ती, वेतन 142400 रुपये तक

Fri, 19 Mar 2021 12:35 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 19 Mar 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri : U.P. Secondary Education Service Selection Board invited application on 12603 posts of teachers
यूपीएसईएसएसबी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज द्वारा प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के 12603 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। 16 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को 142400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

Sarkari Naukri : U.P. Secondary Education Service Selection Board invited application on 12603 posts of teachers
यूपीएसईएसएसबी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक बालक वर्ग
 
  विषय सामान्य वर्ग ओबीसी एससी एसटी कुल
1. हिंदी 1054 405 276 07 1742
2. गणित 1050 549 219 04 1822
3. गृह विज्ञान 333 166 106 06 611
4. उर्दू 32 24 09 00 65
5. अंग्रेजी 913 445 226 03 1587
6. कला 339 222 146 03 710
7. सामाजिक विज्ञान 688 386 310 08 1392
8. सिलाई 12 04 03 00 19
9. संस्कृत 573 239 123 03 938
10. विज्ञान 464 223 105 00 792
11. जीव विज्ञान 411 202 80 00 693
12. वाणिज्य 77 31 18 01 127
13. कृषि 84 60 39 01 184
14. शारीरिक शिक्षा 261 152 80 04 497
15. संगीत वादन  03 02 01 00 06
16. संगीत गायन 07 03 00 00 10
  कुल 6301 3113 1741 40 11195
Sarkari Naukri : U.P. Secondary Education Service Selection Board invited application on 12603 posts of teachers
यूपीएसईएसएसबी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक बालिका वर्ग
 

  विषय सामान्य वर्ग ओबीसी एससी एसटी कुल
1. हिंदी 125 25 37 00 214
2. गणित 105 38 24 00 167
3. गृह विज्ञान 87 47 25 01 160
4. उर्दू 05 05 02 00 12
5. अंग्रेजी 113 46 37 00 196
6. कला 51 24 28 00 103
7. सामाजिक विज्ञान 105 39 42 00 186
8. सिलाई 00 03 01 00 04
9. संस्कृत 64 21 11 01 97
10. विज्ञान 62 22 22 00 106
11. जीव विज्ञान 24 10 08 00 42
12. वाणिज्य 04 03 01 00 08
13. कृषि 00 00 01 00 01
14. शारीरिक शिक्षा 26 12 10 00 48
15. संगीत वादन  09 02 03 00 14
16. संगीत गायन 29 16 05 00 50
  कुल 809 340 257 02 1408

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri : U.P. Secondary Education Service Selection Board invited application on 12603 posts of teachers
यूपीएसईएसएसबी भर्ती 2021 - फोटो : Getty Images

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 16 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 11 अप्रैल, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 13 अप्रैल, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए क्रमशः 450 रुपये और 250 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri : U.P. Secondary Education Service Selection Board invited application on 12603 posts of teachers
यूपीएसईएसएसबी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा - 1 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता - इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास बीएड या अन्य समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। 
  • चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें केवल एक सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन अभ्यर्थियों को करना होगा। 
  • वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 44900 से लेकर 142400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed