BPSC TRE 2.0: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की मार्कशीट हुई जारी, इस लिंक से अभी चेक करें अपने मार्क्स
BPSC TRE 2.0 Marksheet 2023 Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक और हेडमास्टर भर्ती परीक्षा के अंक अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से मार्कशीट डाउनलोड कर सकतें हैं।
विस्तार
BPSC TRE 2.0 Marksheet 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक और हेडमास्टर पदों के लिए आयोजित बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के अंक अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से BPSC TRE 2.0 मार्कशीट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी टीआरई 2.0 मार्कशीट 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
दिसंबर में हुई थी परीक्षाएं
आयोग ने 7 दिसंबर से मिडिल क्लास शिक्षकों (कक्षा 6-8), टीजीटी शिक्षकों (कक्षा 9-10), टीजीटी शिक्षकों (कक्षा 9-10) विशेष, पीजीटी शिक्षकों (कक्षा 11-12) के लिए बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती आयोजित की। 15 दिसंबर तक परीक्षा पहले दिन दो पालियों में और दूसरे दिन से एक पालियों में आयोजित की गई।
इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में 1 लाख से अधिक स्कूल शिक्षकों में से 500 को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। दूसरे चरण और पहले चरण के पूरक में चयनित 1 लाख से अधिक स्कूल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
ऐसे चेक करें मार्कशीट
परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने अंक देख सकते हैं:
- ऑनलाइन बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन करें।
- होमपेज पर दिख रहे बीपीएससी टीआरई मार्क्स 2.0 पर क्लिक करें।
- अपने अंक डाउनलोड करें।
- आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X