BPSC TRE 2.0 Marksheet 2023: बिहार शिक्षक और हेडमास्टर भर्ती परीक्षा की मार्कशीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
BPSC TRE 2.0 Marksheet 2023: बीपीएससी ने शिक्षक और हेडमास्टर भर्ती परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
BPSC TRE 2.0 Marksheet 2023 Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक और हेडमास्टर पदों पर आयोजित बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। बीपीएससी टीआरई 2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC TRE 2.0 परीक्षा विवरण
बीपीएससी टीआरई 2.0 मार्कशीट 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आयोग ने 07 दिसंबर से मिडिल क्लास शिक्षकों (कक्षा 6-8), टीजीटी शिक्षकों (कक्षा 9-10), टीजीटी शिक्षकों (कक्षा 9-10) विशेष, पीजीटी शिक्षकों (कक्षा 11-12) के लिए बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती आयोजित की। इसके लिए 15 दिसंबर तक परीक्षा पहले दिन दो पालियों में और दूसरे दिन से एक पालियों में आयोजित की गई थी।
BPSC TRE 2.0 ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
-
सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
अब अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
-
होमपेज पर बीपीएससी टीआरई मार्क्स 2.0 पर क्लिक करें।
-
अब अपने अंक डाउनलोड करें।
-
इसका एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X