BPSC TRE 2.0: बीपीएससी टीआरई 2.0 की फाइनल आंसर-की जारी, इन विषयों की उत्तर कंजी वेबसाइट पर उपलब्ध
BPSC TRE 2.0 Answer Key 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने कक्षा 6-8 और कक्षा 9-10 के कुछ विषयों के लिए बीपीएससी टीआरई 2.0 अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
BPSC TRE 2.0 Final Answer Key 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज, 23 दिसंबर को कक्षा 6-8 और कक्षा 9-10 के कुछ विषयों के लिए बीपीएससी टीआरई 2.0 अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जो उम्मीदवार बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in से बीपीएससी टीआरई 2.0 उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं।
इन विषयों के लिए जारी हुई आंसर की
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बीपीएससी टीआरई 2.0 अंतिम उत्तर कुंजी की घोषणा कक्षा 9-10 के संगीत, कला विषय और कक्षा 6-8 के भाषा, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान विषयों के लिए की गई है। प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए BPSC TRE 2.0 परिणाम 2023 कथित तौर पर कल, 23 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। परीक्षा 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी दिन
इस बीच, कक्षा 1-5 और कक्षा 11-12 के कुछ विषयों की दूसरी अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने का आज आखिरी दिन है।
BPSC TRE 2.0 Answer Key 2023: कैसे डाउनलोड करें?
- बीपीएससी टीआरई 2.0 आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- 'अंतिम उत्तर कुंजी' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- उत्तरों को ध्यान से जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए बीपीएससी टीआरई उत्तर कुंजी पीडीएफ को डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X