फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC issued guidlines at bpsc.bih.nic.in related to upload photot in 70th CCE Application; Check notice here

BPSC 70th CCE 2024: बीपीएससी 70वीं सीसीई भर्ती का फॉर्म भरने से पहले पढ़ें निर्देश, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Mon, 30 Sep 2024 06:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 06:31 PM IST
सार

BPSC 70th CCE 2024 Apply Online: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदकों के लिए आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इन निर्देशों को जरूर जान लेना चाहिए।
 

विज्ञापन
BPSC issued guidlines at bpsc.bih.nic.in related to upload photot in 70th CCE Application; Check notice here
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC 70th CCE 2024 Guidelines: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को किन बातों का ध्यान रखना है, आयोग ने इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि आपको अपना आवेदन पत्र भरते समय किन बातों का ध्यान रखना है, क्योंकि कोई भी गलती होने पर आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन

फोटो अपलोड करते समय रखें इन बातों का ध्यान

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जारी नोटिफिकेशन में बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन पत्र में फोटो अपलोड करने संबंधी गाइडलाइंस लिखी हैं। इस नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विभिन्न बिंदुओं का अनुपालन करने के लिए कहा गया है, जोकि निम्न प्रकार हैं:

  • उम्मीदवार फोटो क्लिक करते समय सही लाइट (प्रकाश) वाली जगह पर बैठें।
  • उम्मीदवार ऑनलाइन फोटोग्राफ अपलोड करते समय अपने चेहरे को वेबकैम (Webcam) के सामने रखें, जिससे उनकी फोटो सही से केप्चर हो सके।
  • उम्मीदवार किसी भी प्रकार की एक्सेसरीज जैसे चश्मा, टोपी, मास्क, मफलर, आदि को पहनकर क्लिक की गई, फोटो को अपलोड नहीं करें।
  • उम्मीदवार, इन सभी बातों को ध्यान में रखकर, अपनी सही फोटोग्राफ अपलोड करें। वरना, उन्हें भविष्य में फोटो में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
  • अस्पष्ट, बेकार या गलत फोटो अपलोड करने पर उम्मीदवार का ई-एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उम्मीदवारों की होगी।
  • जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड वाली फोटो यदि Biometric/Facial Recognition चेक करते समय अलग पाई गई, तो उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

1 से 18 अक्तूबर के बीच मिलेगा फोटो अपडेट करने का मौका

आयोग ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने 29 सितंबर 2024 तक आवेदन कर लिया है, और उन्होंने ऊपर बताए गए नियमों के अनुसार फोटो अपलोड नहीं किया है, तो उन्हें 1 अक्तूबर से 18 अक्तूबर के बीच डैशबोर्ड पर जाकर "Update Photo" विकल्प में माध्यम से दोबारा से निर्देशों के अनुरूप फोटो अपलोड करनी होगी।

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 1957 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अक्तूबर, 2024 निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed