BPSC 70th CCE Registration 2024: 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज से कर सकेंगे आवेदन, ये रहा लिंक
BPSC 70th CCE Registration 2024: बिहार लोक सेवा आयोग आज संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन विंडो खोलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 70th CCE Registration 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज यानी 28 सितंबर, 2024 से 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (CCE) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से बीपीएससी सीसीई 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 18 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1,957 रिक्तियों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले रिक्तियों की संख्या 1,929 थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था।
आवेदन शुल्क
बीपीएससी सीसीई आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है, और बिहार के एससी, एसटी उम्मीदवारों, बिहार की स्थायी निवासी महिला उम्मीदवारों और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये है। इसके अलावा, आवेदन पत्र जमा करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के साथ 200 रुपये का बायोमेट्रिक शुल्क भी देना होगा।
परीक्षा पैटर्न
बिहार 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 2024 परीक्षा पैटर्न बीपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 17 नवंबर, 2024 को आयोजित होने की उम्मीद है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय होगा तथा सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है कुल अंक 150 होंगे प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नकारात्मक अंकन का प्रावधान होगा।
- सबसे पहले उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट (onlinebpsc.bihar.gov.in) पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट पर क्लिक कर दें।