फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC HEAD TEACHER RECRUITMENT EXAMINATION 2022 POSTPONED AFTER PATNA HC ORDER

BPSC RECRUITMENT: बीपीएससी की प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, यह रही वजह

Sat, 17 Dec 2022 04:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 04:47 PM IST
सार

BPSC HEAD TEACHER RECRUITMENT EXAM POSTPONED :  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से बीपीएससी हेड टीचर (BPSC Head Teacher Exam 2022) परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
BPSC HEAD TEACHER RECRUITMENT EXAMINATION 2022 POSTPONED AFTER PATNA HC ORDER
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC HEAD TEACHER RECRUITMENT EXAM POSTPONED: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी कर बताया गया है कि प्रधान शिक्षक भर्ती (BPSC Head Teacher Recruitment - विज्ञापन संख्या 04/2022) लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) ने शुक्रवार को बीपीएससी हेड टीचर (BPSC Head Teacher Exam 2022) भर्ती परीक्षा नियमावली पर सवाल उठाए थे और उसे ड्राफ्ट करार दिया था। इसके बाद आयोग ने परीक्षा टालने का निर्णय किया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : BPSC Recruitment: बीपीएससी प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा 22 दिसंबर को होगी, प्रवेश-पत्र हुए जारी

विज्ञापन

BPSC Exam Postponed: पटना हाईकोर्ट ने ड्राफ्ट की भर्ती नियमावली

बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए लिखित वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता परीक्षा 22 दिसंबर, 2022 को निर्धारित थी। हाल ही में परीक्षा के प्रवेश-पत्र भी जारी किए गए थे। परीक्षा में लगभग दो लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। पटना हाईकोर्ट ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति और अन्य सेवा शर्तों को निर्धारित करने वाले नए नियमों को निष्प्रभावी करार देते हुए भर्ती परीक्षा की नियमावली को मसौदा नियमावली यानी ड्राफ्ट करने का आदेश दिया है। इसके बाद ही आयोग ने परीक्षा के आयोजन पर रोक लगाते हुए इसे फिलहाल टाल दिया है। 


 



 

विज्ञापन

14 दिसंबर को जारी हुए थे प्रवेश-पत्र

इससे पहले 14 दिसंबर को आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में प्रवेश-पत्र जारी होने और परीक्षा पैटर्न को लेकर जानकारी दी गई थी। प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए बिहार के 13 जिला मुख्यालयों में पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 75 अंक के 75 प्रश्न सामान्य अध्ययन विषय से पूछे जाएंगे। जबकि 75 अंक के 75 प्रश्न डीएलएड विषय से संबंधित होंगे। बहुविकल्पीय परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें : BPSC 68th CCE Prelims के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 20 दिसंबर, जल्दी करें उम्मीदवार  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed