फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC Head Master Registration window closes today, apply here bpsc.bih.nic.in

BPSC Head Master Registration: बिहार हेडमास्टर के 6000+ पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, यहां से करें अप्लाई

Tue, 02 Apr 2024 01:31 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 02 Apr 2024 01:31 PM IST
सार

BPSC Head Master Registration: बिहार हेडमास्टर के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। योग्य उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BPSC Head Master Registration window closes today, apply here bpsc.bih.nic.in
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BPSC Head Master Registration: बिहार लोक सेवा आयोग आज, 02 अप्रैल को बिहार हेडमास्टर के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6061 हेड मास्टर पदों को भरना है।

विज्ञापन

BPSC Head Master Registration: शैक्षणिक योग्यता

  • बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इस वैकेंसी के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु में 5% की छूट मिलेगी।
  • उम्मीदवार को डीएलएड/ बीटी / बीएड/ बीएईड / बी.एससी.ईडी / बी.एल. ईडी के माध्यम से योग्य होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को टीईटी परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी चाहिए, जो 2024 में बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती के लिए पात्र बनने के लिए शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा
बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 से 47 वर्ष के बीच होना जरूरी है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।
 

BPSC Head Master Registration: ऐसे करें आवेदन
हेड मास्टर पदों पर आवेदन करने ले लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: 
सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद हेड मास्टर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें
रजिस्टर करके आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
फॉर्म भरकर शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed