BPSC Answer Key: बीपीएससी ने जारी की सहायक प्रोफेसर भर्ती की अंतरिम उत्तर कुंजी, ऐसे दे सकते हैं चुनौती
BPSC Answer Key: जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी में यदि कोई विसंगति पाई जाती है तो उम्मीदवार उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Assistant Professor Answer Key 2022 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2020 के लिए अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी में यदि कोई विसंगति पाई जाती है तो उम्मीदवार उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए लिखित परीक्षा 12 अप्रैल को पटना राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब आयोग ने अपनी वेबसाइट पर प्रश्न पुस्तिका टेस्ट सीरीज- ए, बी, सी और डी के लिए अस्थायी उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की जारी की है।
उम्मीदवार बीपीएससी सहायक प्रोफेसर अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ 02 मई, 2022 को शाम 05.00 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को उचित प्रतिनिधित्व अर्थात साक्ष्य और दस्तावेज के साथ निर्धारित प्रारूप में आपत्तियां प्रस्तुत करनी होंगी। उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञ समिति द्वारा की जाएगी, जिसके बाद आयोग द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार बीपीएससी सहायक प्रोफेसर उत्तर कुंजी 2022 की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
बीपीएससी सहायक प्रोफेसर उत्तर कुंजी 2022 कैसे डाउनलोड करें?
- उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
- होम-पेज पर, सहायक प्रोफेसर लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षाओं के अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड या चैलेंज विंडो वाले लिंक पर क्लिक करें।
- वांछित विषय उत्तर कुंजी का चयन करें और प्रतिक्रियाओं का मिलान करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और इसे आगे के उपयोग के लिए सहेजें।
- उत्तर कुंजी पर यदि कोई आपत्ति हो तो चैलेंज प्रोविजनल आंसर की विंडो पर क्लिक करके चुनौती दे सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X