फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC 68th Prelims Registration last date extended till 30 december apply onlinebpsc.bihar.gov.in

BPSC 68th Prelims: बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन की आगे बढ़ी आखिरी डेट, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

Wed, 21 Dec 2022 09:22 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 21 Dec 2022 09:22 AM IST
सार

BPSC 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे फटाफट आवेदन कर लें।


 

 

विज्ञापन
BPSC 68th Prelims Registration last date extended till 30 december apply onlinebpsc.bihar.gov.in
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)  बीपीएससी 68वीं परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह 20 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रही थी। लेकिन अब इसे 30 दिसंबर 2022 तक कर दिया गया है। जिन इच्छुक लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे 30 दिसंबर तक आयोग की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया15 नवंबर को प्रारंभिक परीक्षा के लिए शुरू की गई थी। BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने की उम्मीद है। बता दें कि अंतिम तिथि के बाद जमा किए गए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

विज्ञापन

इन पदों पर होगी नियुक्ति

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही आयोग ने 67वीं संयुक्त परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया था। बिहार लोक सेवा आयोग 21 विभागों के लिए 68वीं बीपीएससी परीक्षा का आयोजन कर रहा है। बीपीएससी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक प्री परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 के दिन किया जाएगा। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 358 पद भरे जाएंगे। चयन होने पर उम्ममीदवार की नियुक्ति असिस्टेंट डायरेक्टर, सप्लाई इंस्पेक्टर, रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर आदि पद पर की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC 68th CCE Prelims आवेदन की फीस 

सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये
बिहार की सभी श्रेणी की महिला के लिए फीस 150 रुपये
एससी और एसटी कैटेगरी के लिए भी फीस 150 रुपये

 

विज्ञापन

BPSC 68th CCE Prelims के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुद को रजिस्टर करें, और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फिर उम्मीदवारों को आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • शुल्क भुगतान करने के उपरांत अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • अब उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed