{"_id":"640428ff37048e357c0b7ba6","slug":"bpsc-68th-prelims-final-answer-key-out-know-how-to-check-online-at-bpsc-bih-nic-in-2023-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC 68th Prelims Answer Key Out: बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BPSC 68th Prelims Answer Key Out: बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
Sun, 05 Mar 2023 11:28 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:28 AM IST
सार
BPSC 68th CCE Prelims Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग ने सामान्य अध्ययन पेपर के लिए 68वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
BPSC 68th CCE Prelims Final Answer Key Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सामान्य अध्ययन पेपर के लिए 68वीं प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी 18 फरवरी को जारी की गई थी। जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को राज्य के 38 जिलों के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएससी ने कहा कि आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई है। अनंतिम कुंजी में, जिन प्रश्नों पर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई थी, उन्हें अब अंतिम माना जाएगा और किसी भी नई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जिन सवालों पर आपत्तियां प्राप्त हुईं, उनका विश्लेषण किया गया और सही उत्तरों की पहचान की गई। इन पर कोई नई आपत्ति नहीं मानी जाएगी।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “अंतिम उत्तर कुंजी सामान्य अध्ययन पर क्लिक करें।
- बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X