फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC 68th Prelims Exam 2022 registration last date today apply on bpsc.bih.nic.in

BPSC 68th Prelims: आज बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन का आखिरी मौका,जल्दी करें अप्लाई

Fri, 30 Dec 2022 10:50 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 30 Dec 2022 10:50 AM IST
सार

BPSC 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फटाफट आवेदन कर लें।
 

विज्ञापन
BPSC 68th Prelims Exam 2022 registration last date today apply on bpsc.bih.nic.in
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की बीपीएससी 68वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज यानी 30 दिसंबर 2022 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आखिरी तारीख के पहले फटाफट आवेदन कर लें। पहले आवदेन की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रही थी। लेकिन फिर इसे बढ़ाकर 30 दिसंबर 2022 तक कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिन इच्छुक लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे 30 दिसंबर तक आयोग की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर को प्रारंभिक परीक्षा के लिए शुरू की गई थी। BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने की उम्मीद है। बता दें कि अंतिम तिथि के बाद जमा किए गए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

विज्ञापन

 इन पदों पर होगी नियुक्ति

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही आयोग ने 67वीं संयुक्त परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया था। बिहार लोक सेवा आयोग 21 विभागों के लिए 68वीं बीपीएससी परीक्षा का आयोजन कर रहा है। बीपीएससी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक प्री परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 के दिन किया जाएगा। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 358 पद भरे जाएंगे। चयन होने पर उम्ममीदवार की नियुक्ति असिस्टेंट डायरेक्टर, सप्लाई इंस्पेक्टर, रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर आदि पद पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

BPSC 68th CCE Prelims आवेदन की फीस 

  • सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये
  • बिहार की सभी श्रेणी की महिला के लिए फीस 150 रुपये
  • एससी और एसटी कैटेगरी के लिए भी फीस 150 रुपये

BPSC 68th CCE Prelims के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुद को रजिस्टर करें, और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फिर उम्मीदवारों को आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • शुल्क भुगतान करने के उपरांत अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • अब उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed