BPSC 68th CCE New Rules: बीपीएससी ने बदले परीक्षा के नियम, पढ़ें क्या है नया अपडेट
BPSC 68th CCE 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही इस बार बीपीएसई ने नए बदलाव भी किए हैं। इस बात की जानकारी आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 68th CCE ये हुआ बदलाव
पहली बार मेंस परीक्षा में निबंध पेपर अलग से लिया जाएगा। निबंध पेपर 300 अंक का होगा। इसमें 100-100 अंक के तीन निबंध पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को किसी भी भाषा में परीक्षा देने के लिए खुद से ही उत्तर पुस्तिका पर भाषा का चयन करना होगा। मेरिट का निर्धारण जीएस-1, जीएस-2 और निबंध विषय से प्राप्त अंक पर बने मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
नकल और अफवाह पर भी सजा
परीक्षा के दौरान यदि कोई उम्मीदवार किसी इलेक्ट्रानिक सामान के साथ पकड़ा जाता है तो उसे पांच साल तक आयोग द्वारा ली जाने वाली सभी परीक्षाओं के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अफवाह फैलाने वालों को भी तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त परीक्षा के लिए के लिए 7 सेंटर बनाए हैं। इसमें कुल 3444 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली बार बीपीएससी की परीक्षा में निबंध विषय रखा गया है। इसका अंक मेरिट में जुटेगा।
बीपीएसई 68वीं संयुक्त परीक्षा 12 और 17 मई को होगी। पहली बार प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका एक में रहेगी। मेंस की परीक्षा 12 मई से ही शुरू होगी। 12 मई को जीएस- 1, 17 मई को जीएस- 2, हिंदी और 18 मई को निबंध और ऑप्शनल पेपर की परीक्षा होगी।
बीपीएससी परीक्षा गाइडलाइन
बीपीएससी 68वीं सीसीई परीक्षा में सिर्फ साधारण कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा किसी प्रकार के कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले सेंटर पर इंट्री मिलेगी। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रत्येक अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति आइरिस कैपचरिंग के माध्यम से की जाएगी। बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह जानकारी दी।
परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को अपने पास आधार कार्ड रखना होगा। आधार कार्ड न होने पर फोटो युक्त पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट इत्यादि दिखाना होगा।
कमेंट
कमेंट X