फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bombay Extends UCEED 2025 Registration Deadline to November 18; Apply Online at uceed.iitb.ac.in

UCEED 2025: आईआईटी बॉम्बे ने बढ़ाई यूसीड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा, अब इस तारीख तक करें आवेदन

Fri, 08 Nov 2024 05:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 05:31 PM IST
सार

UCEED 2025: आईआईटी बॉम्बे ने यूसीड परीक्षा के लिए आवेदन करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन किया था, उनके पास फॉर्म भरने का एक और मौका है। नई अंतिम तिथि नीच जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
Bombay Extends UCEED 2025 Registration Deadline to November 18; Apply Online at uceed.iitb.ac.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UCEED 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने UCEED 2025 (अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे UCEED की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवम्बर 2024 तक है।  

विज्ञापन


आधिकारिक सूचना में यह स्पष्ट किया गया है, "विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि सोमवार, 18 नवम्बर 2024 को शाम 5:00 बजे तक बढ़ा दी गई है। इस तिथि को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।"  

विज्ञापन

UCEED 2025 परीक्षा की तिथि और परीक्षा पैटर्न 

UCEED 2025 का आयोजन 19 जनवरी 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी। परीक्षा दो भागों में बांटी जाएगी:  
1. भाग-A: यह कंप्यूटर-आधारित होगा।  
2. भाग-B: इसमें स्केचिंग संबंधित प्रश्न होंगे जिन्हें उम्मीदवार को दिए गए शीट पर हल करना होगा।  

उम्मीदवारों को दोनों भागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हल करना अनिवार्य है। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी। यह परीक्षा भारत के 27 शहरों में आयोजित की जाएगी।  

पात्रता मानदंड

  • यदि उम्मीदवार ओपन, ईडब्ल्यूएस या ओबीसी-एनसीएल श्रेणी से संबंधित हैं, तो उनका जन्म 1 अक्तूबर 2000 के बाद होना चाहिए।  
  • अगर उम्मीदवार एससी, एसटी या पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित हैं, तो उनका जन्म 1 अक्तूबर 1995 के बाद होना चाहिए।  
विज्ञापन

UCEED 2025: पंजीकरण प्रक्रिया

अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं:  

  • UCEED की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in. पर जाएं।  
  • होम पेज पर दिख रहे UCEED 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।  
  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण करना होगा।  
  • पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार को अपने खाते में लॉगिन करना होगा।  
  • फिर आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।  
  • आवेदन पत्र को सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।  
  • भविष्य में उपयोग के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी रखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed