फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bnsd and jaipuriya school be update with atal lab

बीएनएसडी और जयपुरिया स्कूल में बनेगी अटल टिंकरिंग लैब

Wed, 07 Dec 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
bnsd and jaipuriya school be update with atal lab
कानपुर के चार स्कूलों में लैब बनने की होगी तैयारी
युवाओं में जिज्ञासा विकसित करने के लिए नीति आयोग द्वारा स्थापित किए जाने वाले अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के लिए देशभर के 257 स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें 30 केंद्रीय विद्यालय हैं। एटीएल बनाने के लिए देशभर से 13005 स्कूलों ने आवेदन किया था, जिसमें सीबीएसई के 2516, आईसीएसई के 1631, राज्य बोर्डों के 8750 तथा 108 अन्य स्कूल शामिल थे। योजना के तहत देश में 10 लाख बच्चों को तैयार करने के दृष्टिकोण के साथ अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) द्वारा देशभर के स्कूलों में एटीएल स्थापित करने का खाका तैयार किया गया। इस योजना के तहत कानपुर के बीएनएसडी श‌िक्षा न‌िकेतन इंटर कॉलेज बेनाझाबर, ऑक्सफोर्ड पब्ल‌िक सीन‌ियर सेकेंड्री स्कूल, सरस्वती श‌िशु मंद‌िर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सेठ आनंदराम जयपुरिया पब्लिक स्कूल, कैंट में अत्याधुनिक लैब स्थापित होंगी। इसका उद्देश्य युवाओं के मस्तिष्क में जिज्ञासा विकसित करना, रचनात्मकता तथा कल्पना शक्ति को जागृत करना और सोच व सीखने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। लैब बनने से बच्चों को स्टेम (साइंस टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) की संकल्पनाओं को उपकरणों के माध्यम से मूर्त रूप देने का अवसर मिलेगा। इस योजना के तहत एआईएम स्कूलों को 10 लाख रुपये की लागत की लैब स्थापित करने के लिए अनुदान देगा। प्रत्येक एटीएल को पांच वर्ष की अवधि के लिए सहायता मिलेगी। एटीएल बच्चों में आविष्कार संबंधी ज्ञान को विकसित करने के लिए क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, समस्याओं को हल करने के लिए कार्यशाला, उत्पादों की डिजाइन से संबंधित गतिविधियों का आयोजन करेगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन आयुक्त संतोष कुमार मल्ल ने लैब स्थापित करने के लिए 30 केवी के चयन होने पर कहा कि बच्चों को अपने विचारों को नया आकार देने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed