फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BMC: Schools in Mumbai will not reopen till 31 December due to increasing corona cases in Delhi

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए BMC का निर्णय, 31 दिसंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल

Fri, 20 Nov 2020 05:16 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 20 Nov 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
BMC: Schools in Mumbai will not reopen till 31 December due to increasing corona cases in Delhi
सांकेतिक तस्वीर

School Reopening News in Hindi: लंबे समय तक लगे लॉकडाउन खत्म होने और केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद कुछ राज्यों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए गए थे। लेकिन इस बीच एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देख बीएमसी ने घोषणा की कि मुंबई में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। हरियाणा में भी स्कूल खुलने के बाद सैकड़ों स्टूडेंट्स कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में भी सरकार ने 23 नवंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल खोले जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस मामले में अंतिम निर्णय स्थानीय प्रशासन पर छोड़ा है। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भी 23 नवंबर से शहर में स्कूल खोले जाने की अनुमति दे दी थी। लेकिन दिल्ली समेत अन्य जगहों पर फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देख बीएमसी ने शुक्रवार को अपना फैसला बदल दिया।
विज्ञापन


ये भी पढें : CBSE Board Exam 2021: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत में, महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की थी कि स्कूल 23 नवंबर से सभी कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ नवीं से बारहवीं कक्षा के लिए फिर से खुलेंगे। अब बीएमसी ने कहा है कि इस साल के अंत 31 दिसंबर 2020 तक मुंबई में कोई भी स्कूल किसी भी क्लास के लिए नहीं खोले जाएंगे। सभी के लिए यथावत ऑनलाइन कक्षाएं ही संचालित होंगी।


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed