फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BITS APOGEE 2025: Tech, Innovation & Cultural Fest with Robotics, Hackathons & Pro Shows; Starts From March 28

APOGEE 2025: नवाचार, ज्ञान और संस्कृति का महोत्सव है एपॉजी; कल से होगा शुरू, अमर उजाला है नॉलेज पार्टनर

Thu, 27 Mar 2025 05:12 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Thu, 27 Mar 2025 05:12 PM IST
सार

APOGEE 2025: बिट्स पिलानी का एपॉजी 2025 तकनीक, विज्ञान और कला का संगम है, जहां रोबो-वॉर्स, हैकाथॉन, क्विज़, केस स्टडी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह 28 मार्च से शुरू होगा। अमर उजाला इस कार्यक्रम में नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
 

विज्ञापन
BITS APOGEE 2025: Tech, Innovation & Cultural Fest with Robotics, Hackathons & Pro Shows; Starts From March 28
APOGEE 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

APOGEE 2025: तकनीक, विज्ञान और रचनात्मकता के अद्भुत संगम की भावना को साकार करने के लिए बिट्स पिलानी, राजस्थान अपने वार्षिक तकनीकी महोत्सव एपॉजी (APOGEE 2025) का आयोजन करने जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 28 मार्च से प्रारंभ होगा। एपॉजी 2025 केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि विज्ञान, तकनीक और नवाचार की एक प्रेरणादायक यात्रा है। अमर उजाला इस भव्य कार्यक्रम में नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन

प्रौद्योगिकी और नवाचार का केंद्र

इस यात्रा के कुछ रोमांचक पड़ावों में सबसे पहला नाम रोबो-वॉर्स का आता है, जहां प्रतिभागी अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हैं और अपने लोहद्रुत का लोहा मनवाते हैं। इसके अतिरिक्त, हैकाथॉन, क्विज़, एस्केप रूम, और मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) जैसी प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों की बौद्धिक शक्ति और समस्या-समाधान क्षमताओं को परखेंगी। इन प्रतियोगिताओं में विजेता बनने वालों को न केवल नकद पुरस्कार प्राप्त होंगे, बल्कि प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोध और प्रस्तुतियों का मंच

एपॉजी 2025 में उन्नत तकनीकों और वैज्ञानिक अनुसंधानों को भी प्रमुखता दी गई है। महोत्सव के दौरान इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स, रिसर्च पेपर्स की प्रस्तुतियां और लाइव प्रयोग आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को अपने शोध और नवीन विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को अपने विचारों को विशेषज्ञों के समक्ष रखने और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अनमोल अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

CaseQuesta: व्यावहारिक समस्याओं का समाधान

इस महोत्सव का एक और महत्वपूर्ण आकर्षण CaseQuesta होगा, जो एक उच्चस्तरीय केस स्टडी प्रतियोगिता है। इसमें प्रतिभागियों को वास्तविक दुनिया की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर उनके व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उद्योग विशेषज्ञ और शोधकर्ता इस प्रतियोगिता के निर्णायक होंगे, जिससे प्रतिभागियों को अपने कौशल को निखारने और व्यावसायिक चुनौतियों से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

हिंदी भाषा और साहित्य का मंच

एपॉजी 2025 में हिंदी प्रेस क्लब भी विशेष योगदान देगा। साहित्य प्रेमियों और भाषा के प्रति उत्साही लोगों के लिए यहां पर कवि सम्मेलन, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, और हिंदी लेखन कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। यह आयोजन उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होंगे, जो हिंदी भाषा और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं और अपनी रचनात्मकता को निखारना चाहते हैं।

संगीत और मनोरंजन का भव्य आयोजन

एपॉजी 2025 में केवल तकनीकी और शैक्षणिक गतिविधियां ही नहीं, बल्कि मनोरंजन का प्रबंध किया गया है। प्रो-शो के दौरान देश के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना देंगे। पिछले वर्ष मोहित चौहान के संगीत कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था, और इस वर्ष भी इसी स्तर की मनोरंजन संध्या की तैयारी की गई है। इसके अतिरिक्त, DJ नाइट भी महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण होगी, जो ऊर्जा और उल्लास से भरपूर होगी।

APOGEE 2025: ज्ञान, नवाचार और उत्सव का अनूठा संगम

जैसे-जैसे एपॉजी 2025 की शुरुआत का समय निकट आ रहा है, प्रतिभागियों और दर्शकों की उत्सुकता बढ़ रही है। यह महोत्सव केवल तकनीकी और शैक्षणिक उपलब्धियों का मंच ही नहीं, बल्कि हर्ष, उल्लास और नई ऊर्जा का उत्सव भी है। इस अद्भुत यात्रा का हिस्सा बनें और नवाचार, ज्ञान तथा मनोरंजन के इस संगम में शामिल होकर इसे यादगार बनाएं। आशा है आप सभी से जल्द मुलाकात होगी एपॉजी 2025 में, जो 28 मार्च से शुरू हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed