फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar STET 2025: Registration Begins, Check Eligibility Exam Date and application details here

Bihar STET 2025: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आज से करें पंजीकरण, जानें पात्रता और शर्तें

Thu, 11 Sep 2025 10:14 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 11 Sep 2025 10:14 AM IST
सार

Bihar STET 2025: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण आज से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 4 से 25 अक्तूबर तक सीबीटी मोड में होगी।

विज्ञापन
Bihar STET 2025: Registration Begins, Check Eligibility Exam Date and application details here
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Bihar STET 2025 Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) गुरुवार यानी 11 सितंबर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा, जो उन्हें आगामी BPSC TRE-4 भर्ती (दिसंबर 2025) में शामिल होने का सीधा मौका देगा।
विज्ञापन

Bihar STET 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

महत्वपूर्ण तिथियां तारीख
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 11 सितंबर 2025
ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2025
बिहार एसटीईटी परीक्षा की तिथि 4 से 25 अक्तूबर 2025
रिजल्ट जारी होने की तिथि 1 नवंबर 2025

Bihar STET 2025: योग्यता और आयु सीमा

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और साथ ही संबंधित विषय में बी.एड. की डिग्री भी आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष पुरुषों के लिए होनी चाहिए। जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। बिहार बोर्ड की तरफ से राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी शिक्षक नौकरी के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए एसटीईटी परीक्षा आयोजित की जा रही है।

एग्जाम पैटर्न

बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा का पैटर्न इस तरह तय किया गया है कि इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे। इनमें से 100 प्रश्न विषय-आधारित होंगे, जबकि शेष 50 प्रश्न शिक्षक कला और अन्य दक्षताओं से संबंधित होंगे। परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे (2.5 घंटे) होगी। यह परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित की जाएगी- पेपर-1 माध्यमिक कक्षाओं के लिए और पेपर-2 उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए।

Bihar STET 2025 दोनों पेपर के विषय

  • बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के पेपर-1 में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, मैथिली,अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारिरिक शिक्षा, संगित, ललित कला, नृत्य विषय शामिल हैं।

  • पेपर-2 में उच्च माध्यमिक लेवल पर हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मगही, अरबी, फारसी, बंग्ला, मैथिली,  भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी विज्ञान, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगित विषय शामिल हैं।

BSTET 2025: आवेदन शुल्क

एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क जनरल / बीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 960 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीएच के लिए 760 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि दोनों पेपर के लिए आवेदन शुल्क जनरल / बीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए 1440 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीएच के लिए आवेदन शुल्क 1140 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed