फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar STET 2024 registrations extended know how to apply at bsebstet.com

Bihar STET 2024: बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पंजीकरण की अंतिम डेट नजदीक, जल्दी करें आवेदन

Sat, 06 Jan 2024 02:13 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 06 Jan 2024 02:13 PM IST
सार

Bihar STET 2024: बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पंजीकरण की अंतिम डेट नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar STET 2024 registrations extended know how to apply at bsebstet.com
Bihar STET 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar STET 2024: बिहार स्कूल और परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSTET) 2024 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 07 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन


बता दें कि बिहार एसटीईटी पंजीकरण 2024 14 दिसंबर, 2023 से शुरू हुआ। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख पहले 02 जनवरी 2024 तक थी, लेकिन फिर आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन

Bihar STET 2024 आवेदन शुल्क

बिहार एसटीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पेपर I के लिए 960 रुपये, पेपर II के लिए 1,440 रुपये और दोनों परीक्षाओं के लिए 1,440 रुपये है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), या दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पेपर I या पेपर II के लिए 760 रुपये और दोनों परीक्षाओं के लिए 1,140 रुपये है।

BSTET 2024 परीक्षा पैटर्न

बिहार एसटीईटी 2024 का पेपर कुल 150 अंकों का होगा, जो 2 खंडों में विभाजित होगा। पहले 100 अंकों के लिए विषय वस्तु और 50 अंकों के लिए कला और अन्य दक्षताओं को पढ़ाना। बिहार एसटीईटी 2024 परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

विज्ञापन

Bihar STET 2024 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।

  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।

  • अब नाम, ईमेल आईडी, संपर्क जानकारी जैसे आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें।

  • इसके बाद, पंजीकरण के दौरान बनाए क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।

  • आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।

  • अब दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • अब इसे डाउनलोड करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed