फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   bihar school examination board bseb 10th result 2020: more than 15 lakh students took the exam

BSEB 10th Result 2020: 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के परिणाम इस वक्त होंगे जारी

Fri, 22 May 2020 10:53 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 22 May 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
bihar school examination board bseb 10th result 2020: more than 15 lakh students took the exam
Bihar Board Matric Result 2020: - फोटो : अमर उजाला

Bihar Board Class 10th Result 2020: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा करने वाला है। वैसे तो परीक्षाएं फरवरी में ही संपन्न हो गई थीं लेकिन लॉकडाउन के चलते मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी होने से परिणामों में भी देरी हुई। एक बार परिणाम जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने के लिए 7,46,359 छात्र और 7,83,034 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, यानि कुल मिलाकर इस बार बिहार बोर्ड के लिए 15,29,393 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बिहार में 1368 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित करवाई गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BSEB Result 2020 10th Date: खत्म होने वाला है इंतजार, आज जारी होगा 10वीं परीक्षा का परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल बोर्ड परिणामों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फेंस करवाता है। लेकिन जानकारी मिली है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। लॉकडाउन के कारण परिस्थिति खराब है, जिसे देखते हुए कोई प्रेस कॉन्फेंस का आयोजन नहीं हो रहा है। परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाएंगे। 


बोर्ड ने इस साल 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा सबसे पहले कर दी थी लेकिन 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा मूल्यांंकन में देरी के कारण नहीं कर पाया। कुछ दिन पहले मिजोरम ने 10वीं परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी, जिसके कारण अब बिहार बोर्ड दसवीं के परिणाम जारी करने वाला दूसरा बोर्ड होगा।। इस बार बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड की कुछ अन्य वेवबसाइट्स हैं। बोर्ड हर साल इन वेबसाइट्स पर भी परिणाम जारी करता है। बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in, Bsebresult.online, Biharboard.online हैं। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अमर उजाला के शिक्षा पेज से भी डायरेक्ट लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- BSEB 10th Result 2020:इन चरणों का पालन करके आसानी से देख सकेंगे 10वीं परीक्षा का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed