फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar OFSS 11th Admission 2026 First Merit List Out Check Selection Enrollment Dates and Slide Up Option

Bihar OFSS 11th Admission: 11वीं में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 12 मई तक नामांकन और स्लाइड-अप का मौका

Tue, 05 May 2026 03:31 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 05 May 2026 03:31 PM IST
सार

BSEB Bihar OFSS 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड ने 11वीं में प्रवेश की पहली चयन सूची जारी कर दी है। चयनित छात्र 5 से 12 मई तक नामांकन करें। ओएफएसएस पोर्टल पर स्लाइड-अप और विकल्प संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध है। जिनको सीट नहीं मिली, वे भी 12 मई तक विकल्प बदल सकते हैं।
 

विज्ञापन
Bihar OFSS 11th Admission 2026 First Merit List Out Check Selection Enrollment Dates and Slide Up Option
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

Bihar OFSS 11th Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं (इंटर) में नामांकन हेतु पहली चयन सूची जारी कर दी है। जिन छात्रों का नाम इस सूची में आया है, उन्हें 5 मई से 12 मई 2026 के बीच अपने आवंटित प्लस-टू स्कूल में दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


छात्र अपनी चयन स्थिति ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, पहली सूची में चयनित सभी छात्रों को निर्धारित 8 दिनों के भीतर संबंधित स्कूल में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

एडमिशन प्रक्रिया और जरूरी निर्देश

बिहार में कक्षा 11 में दाखिले के लिए OFSS पोर्टल के जरिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। यह प्रक्रिया साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्रों के लिए लागू है।

बोर्ड ने स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन नामांकन से संबंधित डेटा OFSS पोर्टल पर अपडेट करें। इसके लिए अंतिम तिथि 13 मई 2026 निर्धारित की गई है।

स्लाइड-अप और विकल्प संशोधन का मौका

जिन छात्रों को पहली सूची में सीट मिल गई है, लेकिन वे अपने आवंटित स्कूल से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए “स्लाइड-अप” प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत छात्र 5 मई से 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें बेहतर विकल्प मिलने की संभावना रहती है।

वहीं, जिन छात्रों को अभी तक कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, वे भी 12 मई तक अपने विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं या नए विकल्प जोड़ सकते हैं। यह सुविधा भी OFSS वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

हेल्पलाइन सुविधा

नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए छात्र बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 और 0612-2230051 पर संपर्क कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड की यह प्रक्रिया छात्रों को पारदर्शी और आसान तरीके से इंटर में दाखिला दिलाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें, ताकि उनका एडमिशन सुरक्षित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed