फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar NEET UG counselling postponed after Patna HC order for private colleges; Revised schedule soon

Bihar NEET UG Counselling: बिहार नीट यूजी काउंसलिंग स्थगित, जल्द जारी होगा नया कार्यक्रम; देखें नोटिस

Fri, 08 Aug 2025 08:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 08:07 PM IST
सार

Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने नीट यूजी काउंसलिंग को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह निर्णय पटना उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद लिया गया है।
 

विज्ञापन
Bihar NEET UG counselling postponed after Patna HC order for private colleges; Revised schedule soon
Bihar NEET UG counselling postponed - फोटो : bceceboard.bihar.gov.in

विस्तार

Bihar NEET UG Counselling: बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2025 को फिलहाल रोक दिया गया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने स्वास्थ्य विभाग के उस आदेश को लागू किया था, जिसमें निजी मेडिकल कॉलेजों की 50% सीटों के लिए सरकारी कॉलेजों जैसी ही फीस संरचना लागू करने का निर्देश दिया गया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए निजी कॉलेजों ने याचिकाएं दायर की थीं, जिस पर सुनवाई करते हुए पटना उच्च न्यायालय ने विभागीय आदेश को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्वास्थ्य विभाग से नए दिशा-निर्देश नहीं मिलते, तब तक अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) स्थगित रहेगी। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों के रैंक कार्ड आज bceceboard.bihar.gov.in पर जारी होने थे।
विज्ञापन

 

एमबीबीएस में दाखिले के लिए 40,800 रुपये का शुल्क

राज्य सरकार ने पहले बिहार के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए समान शुल्क संरचना लागू करने का फैसला लिया था। संशोधित शुल्क व्यवस्था के अनुसार, किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिले के लिए छात्रों को कुल 40,800 रुपये का भुगतान करना होगा। इस कदम का उद्देश्य नीट यूजी अभ्यर्थियों को बिहार की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है।

बिहार नीट यूजी काउंसलिंग के लिए बोर्ड पहले ही मेडिकल और डेंटल अभ्यर्थियों का पंजीकरण, आवेदन जमा करने और विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। अगर शुल्क संरचना में कोई नया संशोधन किया जाता है, तो उम्मीदवारों को पसंदीदा कॉलेज और कोर्स के लिए नई प्राथमिकताएं देनी होंगी।

बिहार UGMAC 2025 के तहत बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS), बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी (BVSc & AH) में प्रवेश होता है। नीट यूजी 2025 में सफल उम्मीदवार ही इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed