{"_id":"684562ddce8c0f5d9b086eb6","slug":"bihar-iticat-admit-card-2025-admit-card-released-for-iti-entrance-exam-test-on-june-15-download-now-2025-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar ITICAT Admit Card: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 15 जून को होगा एग्जाम; करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar ITICAT Admit Card: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 15 जून को होगा एग्जाम; करें डाउनलोड
Sun, 08 Jun 2025 03:46 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 08 Jun 2025 03:46 PM IST
सार
Bihar ITICAT Admit Card 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar ITICAT Admit Card 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (ITICAT) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी दी गई होती है। साथ ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी दी गई होती है। साथ ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
15 जून 2025 को होगी परीक्षा
बिहार आईटीआईसीएटी 2025 परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जो पहले 11 जून को प्रस्तावित थी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में होगी। उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें हर सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, यानी अधिकतम अंक 300 होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी, जिससे उम्मीदवार बिना डर के उत्तर दे सकते हैं। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
क्या है बिहार आईटीआई कैट?
ITICAT (Industrial Training Institute Competitive Admission Test) बिहार में विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर जैसे विभिन्न व्यावसायिक ट्रेडों में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए चयनित किया जाता है।
Bihar ITICAT Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले BCECEB की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Download Admit Card of ITICAT-2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब “Click here for login” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट रखें।
कमेंट
कमेंट X