फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar ITICAT 2024 registration deadline soon; apply now at bceceboard.bihar.gov.in, read all details

Bihar ITICAT 2024: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक; अभी इस लिंक से करें पंजीकरण

Fri, 03 May 2024 01:59 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 03 May 2024 01:59 PM IST
सार

Bihar ITICAT 2024 Registration: बिहार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा  के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट का माध्यम से नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar ITICAT 2024 registration deadline soon; apply now at bceceboard.bihar.gov.in, read all details
Bihar ITICAT 2024 Registration - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Bihar ITICAT 2024 Registration: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (ITICAT 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट-(bceceboard.bihar.gov.in.) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई, 2024 निर्धारित है।

आवेदन सुधार विंडो 8 से 11 मई, 2024 तक खुलेगी। परीक्षा 9 जून को आयोजित होने वाली है और एडमिट कार्ड 28 मई, 2024 को जारी किया जाएगा।

पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता- आवेदकों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही 10वीं कक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। उन्हें विषयों का उल्लेख करते हुए और यह कहते हुए एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

आयु सीमा- बिहार आईटीआई कैट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। मैकेनिक मोटर वाहन और मैकेनिक ट्रैक्टर के लिए, उपरोक्त उल्लिखित तिथि पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 
बिहार आईटीआई कैट परीक्षा के लिए सामान्य/बीसी/ईबीसी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये आवेदव शुल्क है। एससी/एसटी वर्ग के लिए 100 रुपये और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 430 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारिक है। 

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (bceceboard.bihar.gov.in.) पर जाएं।
  • होमपेज पर बिहार एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed