फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar DCECE Counselling 2024 schedule out; registration starts from July 24

Bihar DCECE 2024: बिहार डीसीईसीई काउंसलिंग के लिए जारी हुआ कार्यक्रम; इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Fri, 19 Jul 2024 02:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 02:35 PM IST
सार

Bihar DCECE Counselling 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बिहार डीसीईसीई काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसलिंग दो राउंड्स में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar DCECE Counselling 2024 schedule out; registration starts from July 24
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

Bihar DCECE 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार डीसीईसीई काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जुलाई से शुरू होगा। पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है। DCECE 2024 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। 

विज्ञापन

Bihar DCECE Counselling: दो राउंड में होगी काउंसलिंग

काउंसलिंग प्रक्रिया दो राउंड में आयोजित की जाएगी। राउंड 1 चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट लॉकिंग की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2024 है।

च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 05 अगस्त को ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा।

अधिकारियों ने 14 जुलाई को परिणाम की घोषणा की थी। बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक स्तर के लिए पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE) और पैरा मेडिकल (PM) के लिए रैंक कार्ड जारी किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar DCECE Counselling Schedule: बिहार डीसीईसीई काउंसलिंग शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं -

आयोजन तारीख
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि 24 जुलाई
सीट आवंटन और लॉकिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-विकल्प भरने की अंतिम तिथि 30 जुलाई
राउंड 1 अनंतिम सीट आवंटन परिणाम 5 अगस्त
आवंटन आदेश डाउनलोड करना (राउंड 1) 5 अगस्त - 9 अगस्त
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश (राउंड 1) 6 अगस्त - 9 अगस्त
राउंड 2 अनंतिम सीट आवंटन परिणाम 14 अगस्त
आवंटन आदेश डाउनलोड करना (राउंड 2) 14 अगस्त - 19 अगस्त
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश (राउंड 2) 16 अगस्त - 19 अगस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed