फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar DCECE 2025 BTech, BPharma, agriculture admission mop-up round seat allotment result out; Check here

Bihar DCECE: बीटेक-बीफार्मा समेत कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मॉप-अप दौर का सीट आवंटन जारी; ऐसे करें चेक

Thu, 14 Aug 2025 05:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 05:56 PM IST
सार

Bihar DCECE 2025 Seat Allotment: बीसीईसीईबी ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा मॉप-अप राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को 16 से 17 अगस्त के बीच आवंटित संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
 

विज्ञापन
Bihar DCECE 2025 BTech, BPharma, agriculture admission mop-up round seat allotment result out; Check here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Bihar DCECE 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने आज डीसीईसीई मॉप-अप राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in. के माध्यम से सीट आवंटन सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) मॉप-अप राउंड सीट आवंटन आदेश 17 अगस्त तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

16 से 17 अगस्त को कराना होगा दस्तावेज सत्यापन

बिहार के विभिन्न इंजीनियरिंग, मेडिकल और कृषि कॉलेजों में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को 16 से 17 अगस्त के बीच आवंटित संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

डीसीईसीई मॉप अप राउंड सीट आवंटन के माध्यम से सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण इस प्रकार है:

  • डीसीईसीई 2025 एडमिट कार्ड
  • रैंक कार्ड
  • आवेदन पत्र की प्रति
  • आवंटन पत्र की 3 प्रतियां
  • पासपोर्ट आकार के फोटो की 6 प्रतियां
  • 10वीं बोर्ड प्रमाण पत्र और एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • बिहार के मूल निवासी द्वारा आवासीय प्रमाण और यदि लागू हो तो शरणार्थी प्रमाण
विज्ञापन

ऐसे चेक करें सीट आवंटन परिणाम

उम्मीदवारों को डीसीईसीई मॉप-अप राउंड सीट आवंटन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'ऑनलाइन आवेदन पत्र' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया टैब खुलेगा।
  • लॉगिन विवरण टाइप करें।
  • सबमिट बटन दबाएं।
  • डीसीईसीई 2025 मॉप-अप राउंड सीट आवंटन स्क्रीन पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed