फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar candidate admit card with Telugu female actress photo goes viral on social media

बिहार : पहले सनी लियोन को जेई टॉपर बनाया, अब इस एक्ट्रेस को पास करवा दी STET परीक्षा

Thu, 24 Jun 2021 07:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 07:17 PM IST
सार

इस वायरल शीट में नाम पुरुष अभ्यर्थी का है, मगर तस्वीर एक महिला की लगी है। रोचक बात यह है कि यह महिला कोई आम महिला नहीं बल्कि मशहूर अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की है। 

विज्ञापन
Bihar candidate admit card with Telugu female actress photo goes viral on social media
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : instagram@anupamaparameswaran96

विस्तार

बिहार बोर्ड एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है। इस बार वजह कुछ खास है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक स्कोर शीट वायरल हो रही है। इस वायरल शीट में नाम पुरुष अभ्यर्थी का है, मगर तस्वीर एक महिला की लगी है। रोचक बात यह है कि यह महिला कोई आम महिला नहीं बल्कि मशहूर अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की है। इस लापरवाही को लेकर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी को सोशल मीडिया पर उपहास और आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इससे पहले भी एक बार बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी को बिहार की जूनियर इंजीनियर परीक्षा में टॉप कराने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर : अभी भी लागू है अनुच्छेद-370! तो फिर हटाया क्या था? कैसे अलग है अनुच्छेद-371 से? यहां समझें
विज्ञापन


दरअसल, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) का सोशल मीडिया पर एक पुरुष उम्मीदवार को एक दक्षिण भारतीय महिला अभिनेता की तस्वीर के साथ स्कोर शीट जारी कर दिया। वह भी तब, जब पहले से बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) मेरिट सूची में अनियमितताओं के आरोपों से जूझ रहा है। बीएसईबी ने 12 मार्च, 2021 को ही 12 विषयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए STET 2019 का परिणाम और 21 जून को उर्दू, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान के तीन विषयों के शिक्षकों भर्ती के लंबित परिणाम जारी किए थे। जहानाबाद स्थित एक उम्मीदवार ऋषिकेश कुमार को शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल घोषित किया गया था, लेकिन सैकड़ों अन्य उम्मीदवारों की तरह मेरिट सूची से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी फोटो को लेकर की थी शिकायत 

Bihar candidate admit card with Telugu female actress photo goes viral on social media
बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) में गड़बड़ी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ऋषिकेश कुमार ने मेरिट सूची तैयार करने के बोर्ड के मानदंडों पर सवाल उठाया है। हालांकि, मेरिट सूची में स्पष्ट अनियमितता ही कुमार की एकमात्र समस्या नहीं है, उनकी दूसरी समस्या यह है कि उनकी स्कोर शीट पर तेलुगु और मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की फोटो लगा दी गई है। जो कि अब सोशल मीडिया पर राज्य शिक्षा विभाग की लापरवाही को लेकर वायरल हो चुकी है। कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने एडमिट कार्ड में महिला अभिनेत्री की तस्वीर डालने पर पिछले साल बोर्ड में शिकायत दर्ज कराते हुए पिछले साल यानी जनवरी, 2020 में फोटो बदलने की मांग भी की थी। लेकिन इसे बदला नहीं गया, अब रिजल्ट स्कोर कार्ड पर भी यही तस्वीर लगी हुई है।

तेजस्वी ने सनी लियोन का जिक्र कर कसा तंज

इस मसले को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्षी दल आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक पूर्व वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि सनी लियोनी को बिहार की जूनियर इंजीनियर परीक्षा में टॉप कराने के बाद अब मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन को #STET परीक्षा पास करवा दी है। नीतीश जी हर परीक्षा-बहाली में धांधली करा करोड़ों युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहे है। एक बहाली पूरा करने में एक दशक लगाते है वह भी धांधली के साथ।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed