{"_id":"67b6f1e9bcb043e705021cc5","slug":"bihar-board-matric-and-inter-results-will-be-declared-on-this-day-board-chairman-announced-2025-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSEB: बिहार मैट्रिक-इंटर परीक्षा परिणामों पर बड़ा अपडेट, इस दिन घोषित होंगे नतीजे; बोर्ड अध्यक्ष ने किया एलान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB: बिहार मैट्रिक-इंटर परीक्षा परिणामों पर बड़ा अपडेट, इस दिन घोषित होंगे नतीजे; बोर्ड अध्यक्ष ने किया एलान
Thu, 20 Feb 2025 02:42 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:42 PM IST
सार
Bihar Board Result 2025: बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने गुरुवार को बताया कि इंटर का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा, जबकि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी होगा।
विज्ञापन
Bihar Board Exam 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट के लिए यह काफी जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा को लेकर अहम जानकारी दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि इंटर और मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा।
दरअसल, बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, इंटर परीक्षा का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में और मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इधर, बोर्ड ने सक्षमता परीक्षा (Competency Test) के तीसरे चरण की प्रक्रिया भी तय कर दी है। अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इसके लिए आवेदन 22 फरवरी से 12 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा कुल 61 विषयों में आयोजित होगी और मई-जून में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
दरअसल, बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, इंटर परीक्षा का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में और मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इंटर और मैट्रिक परीक्षा का शेड्यूल
इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई, जो 25 फरवरी तक चलेगी। बिहार बोर्ड हर साल की तरह इस साल भी सबसे पहले नतीजे जारी करने की परंपरा को कायम रखते हुए रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
इधर, बोर्ड ने सक्षमता परीक्षा (Competency Test) के तीसरे चरण की प्रक्रिया भी तय कर दी है। अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इसके लिए आवेदन 22 फरवरी से 12 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा कुल 61 विषयों में आयोजित होगी और मई-जून में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
Trending Videos
पिछले साल 12वीं में 87.21 प्रतिशत रहा था रिजल्ट
पिछले साल बिहार बोर्ड इंटर के नतीजों के अनुसार, कुल 12,91,684 छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे और उनका कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा। साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 87.80%, कॉमर्स का 94.88% और आर्ट्स के छात्रों का 86.15% रहा।वहीं पिछले साल बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 16,94,564 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,79,842 छात्र परीक्षा में बैठे थे। कुल पास प्रतिशत 82.91% दर्ज किया गया था।
कमेंट
कमेंट X