Bihar Board 2021: इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Board Intermediate Practical Admit Card 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com के जरिए अपने विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-FMGE Result 2020: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने जारी किया रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक
9 जनवरी 2021 से शुरू है प्रैक्टिकल परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बारहवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा 9 से 18 जनवरी 2021 तक आयोजित करेगा। ऐसे में छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं, जिनको स्कूलों के प्रधानाचार्य डाउनलोड करेंगे और उनपर अपने हस्ताक्षर करने के बाद छात्रों को वितरित करेंगे।
इसे भी पढ़ें-DU Cut Off List 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की दूसरी स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट, यहां देखें
प्रधानाचार्य बोर्ड द्वारा प्रदान की गई उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड प्रिंसिपलों द्वारा छात्रों को वितरित किया जाना है। 1 से 13 फरवरी 2021 तक आयोजित होने वाली थ्योरी परीक्षा के लिए अलग से प्रवेश पत्र जारी होगा। स्कूलों प्रिंसिपलों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर विजिट करना होगा। यहां उनको प्रवेश परीक्षा का लिंक मिलेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
कमेंट
कमेंट X