Bihar Board Exams 2024: कक्षा 10 का परीक्षा फॉर्म हुआ जारी, अप्लाई करते समय रखें इन बातों का ख्याल
BSEB Exam Form 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा-10 की वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिया है। सभी छात्र नीचे बताए तरीके से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Exam Form 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिया है। जो भी योग्य छात्र इस सत्र में कक्षा-10 की परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। गौरतलब है कि परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितंबर, 2023 है। सभी योग्य छात्रों को इस तारीख से पहले अपने परीक्षा फॉर्म भर लेने चाहिए।
छात्रों को अपने दस्तावेजों के साथ स्कूल जाना होगा जहां प्रधानाध्यापक द्वारा फॉर्म डाउनलोड किया जाएगा और सभी छात्रों को दिया जाएगा। सत्र 2023-24 के लिए पंजीकृत नियमित और स्वतंत्र श्रेणी के छात्रों के लिए दो सेक्शन ए और बी होंगे।
फॉर्म में क्या भरना है
फॉर्म में छात्र का विवरण सेक्शन ए में क्रम संख्या 1 से 15 तक भरा जाएगा, जो छात्र के पंजीकरण विवरण पर आधारित है। विद्यार्थी को इससे छेड़छाड़ नहीं करनी है। छात्रों को केवल सेक्शन बी में क्रम संख्या 16 से 35 तक विवरण भरने होंगे। सभी छात्रों को पंजीकरण कार्ड के अनुसार फॉर्म भरना होगा।
कोई भी समस्या होने पर करें बोर्ड को सूचित
10वीं कक्षा के छात्रों का मूल पंजीकरण कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। स्कूल प्रमुख आधिकारिक पोर्टल से परीक्षा फॉर्म का प्रारूप और मूल पंजीकरण कार्ड डाउनलोड करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि वे संबंधित उम्मीदवारों को उपलब्ध कराए जाएं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित किसी भी असुविधा के मामले में बोर्ड ने छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिसपर वो इसकी जानकारी दे सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X