फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 12th Result 2023 Release Soon Check BSEB Intermediate Declared at Biharboardonline-Bihar-Gov-in

Bihar Board 12th result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही इन वेबसाइटों पर होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Wed, 15 Mar 2023 04:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 04:54 PM IST
सार

Bihar Board Result 2023: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। बीएसईबी कक्षा 12वीं के लिए 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6,36,432 छात्राएं थीं और 6,81,795 छात्र थे।

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2023 Release Soon Check BSEB Intermediate Declared at Biharboardonline-Bihar-Gov-in
BSEB Bihar Board Result 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BSEB 12th Result 2023: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। बीएसईबी कक्षा 12वीं के लिए 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6,36,432 छात्राएं थीं और 6,81,795 छात्र थे। कक्षा 12वीं के लिए बीएसईबी परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट देखने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है। 

विज्ञापन

Bihar Inter Result 2023  भाषाई विषयों में 30 तो अन्य में 33 फीसदी उत्तीर्णांक

बिहार बोर्ड 12वीं 2023 की परीक्षा 500 अंकों की थी। छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए, भाषाई विषयों को छोड़ कर, क्योंकि उनमें उत्तीर्णांक 30 प्रतिशत है। परीक्षार्थी ध्यान दें कि वे एसएमएस के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए जब भी रिजल्ट आउट हो, आप एसएमएस को निम्न फॉर्मेट में टाइप करें - BIHAR12ROLL-NUMBER और इसे 56263 पर भेज दें। आपका रिजल्ट आपको वापस एसएमएस के जरिए भेज दिया जाएगा। पिछले साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.15 फीसदी रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

BSEB 12th Result 2023 Date Time: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कैसे जांचें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फिर बीएसईबी कक्षा 10वीं 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवश्यक क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    रिजल्ट को ठीक से चेक करें और रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

 

विज्ञापन

Bihar Board 10वीं परिणाम 2023 तारीख और समय

बिहार बोर्ड ने अभी बीएसईबी 10वीं परिणाम 2023 के लिए तिथि और समय की घोषणा नहीं की है। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-- biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से बीएसईबी परिणाम सह मार्कशीट की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। 

 

Bihar Board Result इन वेबसाइट पर होगा जारी

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    biharboardonline.bihar.gov.in
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    biharboardonline.com
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    secondary.biharboardonline.com
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    inter23.biharboardonline.com
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed