{"_id":"5ec9415ec0079e21e26199cd","slug":"bihar-board-bseb-10th-result-why-is-it-delayed-when-to-expect","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB 10th Result 2020: जानिए क्यों दसवीं के परिणाम आने में हो रही है देरी? कब आएगा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB 10th Result 2020: जानिए क्यों दसवीं के परिणाम आने में हो रही है देरी? कब आएगा रिजल्ट
Sat, 23 May 2020 08:59 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 23 May 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
BSEB 10th Result 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BSEB 10th Result 2020: बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट का विद्यार्थियों और अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड की तरफ से भी दसवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है। ऐसे में विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच असमजंस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, 12वीं कक्षा के रिजल्ट के मामले में बिहार बोर्ड ही एक ऐसा बोर्ड है, जिसने कोरोना वायरस के दौरान सबसे पहले पहले बारहवीं के परिणाम जारी किए थे।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर हर दिन अफवाह उड़ती है कि आज जारी हो रहा है। हालांकि बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि बोर्ड का रिजल्ट आने वाले चार-पांच दिन में जारी होगा। मूल्यांकन की कुछ प्रक्रिया बची हुई है जिसके पूरा होते ही बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि दसवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अभी बचा हुआ है। बोर्ड के रिजल्ट आने में अभी चार से पांच दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट चार-पांच दिन में जारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद की कुछ प्रक्रिया बची हुई है, ऐसे में जैसे ही ये प्रकिया पूरी होगी किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है। इस साल बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा के लिए 15.29 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
- Biharboardonline.bihar.gov.in
- Bsebresult.online
- Biharboard.online
- biharboardonline.bihar.gov.in
कमेंट
कमेंट X