{"_id":"5ec3a3f68d87f33c8b26f517","slug":"bihar-board-bseb-10th-result-2020-latest-update-around-15-lakh-students-are-waiting-for-matrice-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board BSEB 10th Result 2020: करीब 15 लाख अभ्यर्थियों को है रिजल्ट का इंतजार, पिछले साल कुल इतने छात्र हुए थे पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar Board BSEB 10th Result 2020: करीब 15 लाख अभ्यर्थियों को है रिजल्ट का इंतजार, पिछले साल कुल इतने छात्र हुए थे पास
Wed, 20 May 2020 09:00 AM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Wed, 20 May 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2020 Date
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar board 10th Result 2020: कोरोना वायरस की वजह से अभी कई बोर्डों की 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी पूरी नहीं हुई हैं, वहीं बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम भी जारी कर चुका है। और जल्द ही बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के रिजल्ट भी जारी कर सकता है। इस बार 10वीं में अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का साक्षात्कार भी ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक हुई थी।
विज्ञापन
जिसमें लगभग 15 लाख, 29 हजार 393 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इन छात्रों की परीक्षा का आयोजन राज्य भर में 1368 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। वहीं अगर बात करें 2019 की तो बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में लगभग 16.60 लाख उम्मीदवारों परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
2019 में ऐसे था 10वीं का परिणाम:
- बिहार बोर्ड 2019 मैट्रिक परीक्षा में 80.73% छात्रों ने सफलता हासिल की थी। आपको बता दें 2019 में मूल्यांकन की प्रक्रिया 29 दिनों में संपन्न की गई थी। वहीं 2018 में मैट्रिक का परिणाम 26 जून में घोषित किया गया था। कुल 6,83,990 पुरुष छात्रों (83%) ने परीक्षा उत्तीर्ण की है और महिला छात्रों में उत्तीर्ण प्रतिशत 75.27% है। वर्ष 2019 में मैट्रिक की परीक्षा में सिमुलतला स्कूल जमुई के छात्र सावन राज भारती ने टॉप किया था। उन्होंने 97.2% अंक प्राप्त किए थे।
विज्ञापन
2019 में ऐसा था रिजल्ट:
- फर्स्ट डिवीजन - 2,90,666
- दूसरा डिवीजन - 5,56,131
- थर्ड डिवीजन - 4,44,450
- असफल - 3,14,813
कमेंट
कमेंट X