Bihar Board 12th Result: 12वीं के परिणाम में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें क्या रहा सफलता का प्रतिशत
Bihar Board 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 13 लाख 45 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के परिणाम के अनुसार तीनों संकाय को मिलाकर कुल 80.15 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
विस्तार
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड की ओर से राज्य में 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने अब तक अपना परिणाम नहीं चेक किया है, वह जल्द से जल्द बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यह परिणाम तीनों संकाय आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान के लिए जारी किए गए हैं। इस साल तीनों संकाय में पहला स्थान लड़कों को मिला है। हालांकि, अगर परिणाम के कुल सफलता प्रतिशत को देखें तो लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मार ली है।
Bihar Board 12th Result: 13 लाख से अधिक ने दी थी परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 13 लाख 45 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के परिणाम के अनुसार तीनों संकाय को मिलाकर कुल 80.15 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। वहीं, बीते साल कुल 78.04 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता पायी थी। हम आपको अब बताएंगे कि इस साल कैसे हर संकाय (स्ट्रीम) में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।
Bihar Board 12th Result: विज्ञान संकाय का सफलता प्रतिशत
| जेंडर | सफलता प्रतिशत | सफल | असफल |
| छात्राएं | 83.70% | 156864 | 30544 |
| छात्र | 77.89% | 296039 | 84026 |
| कुल | 79.81% | 452903 | 114570 |
Bihar Board 12th Result: कॉमर्स संकाय का सफलता प्रतिशत
| जेंडर | सफलता प्रतिशत | सफल | असफल |
| छात्राएं | 93.99% | 19402 | 1240 |
| छात्र | 88.52% | 35403 | 4592 |
| कुल | 90.38% | 54805 | 5832 |
Bihar Board 12th Result: आर्ट्स (कला) संकाय का सफलता प्रतिशत
| जेंडर | सफलता प्रतिशत | सफल | असफल |
| छात्राएं | 81.28% | 352398 | 81167 |
| छात्र | 76.66% | 202023 | 61498 |
| कुल | 79.83% | 554421 | 142665 |
बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 12वीं के सभी संकायों के परिणाम में कुल 82.39 फीसदी छात्रओं और 78.04 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई है। ऊपर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक सभी संकाय में लड़कियों ने लड़कों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
कमेंट
कमेंट X