Bihar Board Result 2020: 12वीं कक्षा में 80.44 फीसदी विद्यार्थी हुए पास, नेहा कुमारी ने किया टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Board Result 2020: बिहार बोर्ड का 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम की छात्रा नेहा कुमारी ने टॉप किया है। नेहा ने साइंस स्ट्रीम में 95.2 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।
अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा ने टॉप किया। आर्ट स्ट्रीम में साक्षी कुमारी ने टॉप किया है। साक्षी कुमारी ने 500 में से 474 अंक हासिल किए हैं। साक्षी, बोर्ड बोर्ड परीक्षा में 94.80 फीसदी अंक लाई हैं।
इस बार बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में 80.44 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी में हुई थी।
आधिकारिक वेबसाइट
-biharboardonline.bihar.gov.in
-onlinebseb.in
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
--"Bihar Board Class 12 Marksheet 2020" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी जानकारी भरें।
-आपका 12वीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंट आउट ले सकते हैं।
मुख्य जानकारी-
अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X