फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 12th Result: 12th Topper will get Prize, Board will give a reward of this much rupees; know detail

Bihar Board 12th Result: इंटर में टॉप किया तो मिलेगी दो लाख रुपये की राशि, बिहार बोर्ड टॉपर्स को देगा पुरस्कार

Tue, 25 Mar 2025 08:22 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 25 Mar 2025 08:22 AM IST
सार

Bihar Board Result 2025: बीएसईबी आज दोपहर करीब 1:15 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों की घोषणा करेगा। इस साल करीब 13 लाख छात्रों ने परीक्षा दी हैं। इस साल, बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया गया है। नतीजे देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/results/bihar-board पर जाएं।

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result: 12th Topper will get Prize, Board will give a reward of this much rupees; know detail
Bihar Board 12th Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज दोपहर करीब 1:15 बजे इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों की घोषणा करेगा। बता दें कि कक्षा 12वीं की शुरुआत 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 10वीं की शुरुआत 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक शुरू हुई थी। इस साल, बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया गया है। इस बार शीर्ष स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो कि पिछले साल केवल 1 लाख रुपये थी।
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट का इंतजार; जानें कब होगा जारी और कैसे करें डाउनलोड
विज्ञापन

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च को दोपहर 1:15 बजे जारी होगा। इसकी जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है। इस अवसर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 12,92,313 छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी हुआ था, जिसमें 87.21% स्टूडेंट्स पास हुए थे। (Bihar Board 12th Result 2025 Date)

और भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड परीक्षा की तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन आज से, 1.34 लाख शिक्षक करेंगे कॉपी चेक

टॉपर्स को मिलेगी दोगुनी राशि

पिछले साल टॉपर्स को जो पुरस्कार राशि दी जाती थी, इस बार उस राशि में दोगुनी वृद्धि की गई है। अब 12वीं और 10वीं दोनों बोर्ड के टॉपर्स को एक नई और बढ़ी हुई राशि मिलेगी। प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को अब 2 लाख रुपये मिलेंगे, साथ ही लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। 

वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले साल 75,000 रुपये थी। तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये मिलेंगे।
 
रैंक 2024 की पुरस्कार राशि 2025 की पुरस्कार राशि
1st  1 लाख रुपये 2 लाख रुपये
2nd 75 हजार रुपये 1.5 लाख रुपये
3rd 50 हजार रुपये 1 लाख रुपये
4th - 10th (10वीं क्लास) 30 हजार रुपये 30 हजार रुपये

प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले ही जानकारी दी थी कि रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए जाएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताया जाएगा कि इस साल कितने छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए, कितने सफल हुए और कुल पास प्रतिशत कितना रहा। इसके साथ ही 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।

पिछले साल के टॉपर्स

पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक (96.20%), कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी ने 95.60% और आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने 482 अंक (96.40%) हासिल कर टॉप किया था। 

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Download: बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
  • यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
  • अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed