फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2025: Evaluation of 3 Crore copies will start from today, 1.34 lakh teachers will check copies; know

UP Board 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा की तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन आज से, 1.35 लाख शिक्षक करेंगे कॉपी चेक

Wed, 19 Mar 2025 07:45 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 19 Mar 2025 07:45 AM IST
सार

UPMSP UP Board 2025: यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू होगा। बोर्ड की 2 करोड़ 96 लाख कॉपियों का मूल्यांकन 1 लाख 35 हजार शिक्षक करेंगे।

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
 

विज्ञापन
UP Board 2025: Evaluation of 3 Crore copies will start from today, 1.34 lakh teachers will check copies; know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

UP Board Copy Checking: यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज यानी 19 मार्च 2025 से शुरू होगा और यह 2 अप्रैल 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य में कुल 1,34,000 शिक्षक अपनी ड्यूटी निभाएंगे और पंद्रह दिनों में 2 करोड़ 96 लाख 93 हजार 855 कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे।  

विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए 261 केंद्र बनाए गए 

मूल्यांकन के लिए यूपी राज्य में 261 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की 1,63,22,248 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 84,122 परीक्षक और 8,473 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि इंटरमीडिएट के 1,33,71,607 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 50,601 परीक्षक और 5,471 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


और भी पढ़ें:- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वितरित की प्री-स्कूल और स्वास्थ्य किट; बच्चों का भविष्य होगा मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्रमुखों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भेजी है। इसके अनुसार, प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन हाईस्कूल में 50 और इंटरमीडिएट में 45 उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी और पूरी अवधि में इनकी संख्या 700 और 600 से अधिक नहीं होगी।

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें


सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा मूल्यांकन

मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा और मांगे जाने पर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग उपलब्ध करानी होगी। मुख्य नियंत्रक एवं उप नियंत्रक की जिम्मेदारी होगी कि वह मूल्यांकन कार्य से संबंधित व्यक्ति के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा।

और भी पढ़ें:- केवीएस बाल वाटिका और कक्षा एक के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, जल्द करें पंजीकरण

अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उप प्रधान परीक्षकों एवं परीक्षकों को भी मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष में ले जाने पर रोक है।

प्रयागराज में 8 केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

प्रयागराज में यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज, कुलभास्कर आश्रम इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, केसर विद्या पीठ इंटर कॉलेज, जगत तारन इंटर कॉलेज, क्रॉस्थवेट इंटर कॉलेज, और भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज शामिल हैं।

मूल्यांकन से पहले 40 फीसदी परीक्षक रहे अनुपस्थित

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए निर्धारित 17 मार्च 2025 को परीक्षकों को केंद्र में उपस्थिति दर्ज करानी थी और 18 मार्च* को उन्हें प्रशिक्षण दिया गया था। लेकिन समीक्षा में यह पाया गया कि 40% परीक्षक अनुपस्थित रहे, जिससे यह स्थिति असंतोषजनक रही। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि 19 मार्च तक अनुपस्थित परीक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और सभी केंद्रों पर शतप्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed